रामपाल समर्थकों ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम में किया हंगामा, - Khabar NonStop
भोपाल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में सद्गुरु कबीर महोत्सव में सिरकत की। राष्ट्रपति के सामने महोत्सव में स्वयंभू संत बाबा रामपाल के अनुयायियों ने जमकर हंगामा व नारेबाजी की। बाबा के समर्थकों ने रामपाल को झूठे आरोपों में फंसाने की बात कहते हुए नारेबाजी की। उनके समर्थक इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे थे।
जब I LOVE YOU सुनते ही फ्लाइंग किस देने लगे शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री ने खुद सौंपा ज्ञापन
बाबा कबीर के महोत्सव में महामहिम राष्ट्रपति के सामने रामपाल समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस हंगामे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगे पूरी होंगी। मुख्यमंत्री ने बाबा के अनुयायियों का ज्ञापन खुद राष्ट्रपति को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार लोकतंत्र में मिला है।
अरविन्द केजरीवाल ने शिवराज पर साधा निशाना, कहा ‘आम की तरह चूस के फेंक दिया’
रामपाल भक्तों की है ये मांगें
बाबा रामपाल के समर्थकों ने चार पेज का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिया है। इस ज्ञापन में बाबा के अनुयायियों ने कहा है कि मध्य प्रदेश में बाबा के 10 लाख कबीरपंथी अनुयायी हैं। भक्तों ने कहा हरियाणा सरकार ने बाबा के खिलाफ झूठा मुकदमा बना कर उन्हें जेल भेज दिया है। भक्तों ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाने की मांग की है। भक्तों ने बाबा को जमानत दिए जाने की मांग भी राष्ट्रपति से की है। गौरतलब हो बाबा रामपाल को देशद्रोह और हिंसक झड़प के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाबा की गिरफ्तारी 18 नवंबर 2014 को हुई थी।
अब भोपाल नगर निगम में भी रोज सुबह राष्ट्रगान व शाम को राष्ट्रगीत गाया जाएगा
असंग देव साहिब के खिलाफ हुई नारेबाजी
बाबा रामपाल के समर्थकों ने मंच पर मौजूद असंग देव साहिब के खिलाफ भी नारेबाजी की। असंग देव साहिब मंच से अपना संबोधन दे रहे थे तभी बाबा रामपाल के भक्तों ने नारेबाजी शुरू कर दी। असंग देव ने कहा ‘मैं जानता हूँ आप लोग काफी खुश हैं’।
पद्मावती विवाद: ‘रोज शौहर बदलने वाली स्त्रियाँ जौहर क्या जाने’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zvwg7Q
Comments
Post a Comment