sss

; //]]>

शवों की ऐसी दुर्गती देख सहम जाएंगे आप - Khabar NonStop

post mortemपीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले से बेहद शर्मनाक घटना की खबर आ रही है। लेकिन यह घटना एक वार नहीं घटी है। यह घटना वार-वार घटती है और सबके सामने,  कई जिम्मेदार अधिकारियों के रहते, किसी को उससे कोई सरोकार नहीं है। पीलीभीत के पोस्टमार्टम हाउस से आ रही यह तस्वीरें शवों की दुर्दशा दिख रहीं हैं।

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

जानें पूरा मामला

दरअसल तस्वीरें पीलीभीत के पोस्टमार्टम हाउस की हैं। जहाँ एक मृतक छात्र का पोस्टमार्टम होना है। शव को पोस्टमार्टम हाउस की टेबल तक ले जाया जा रहा है। लेकिन वहाँ तक ले जाने के लिए कोई साधन नहीं है। लिहाजा शव को उसके चाचा-ताऊ और पोस्टमार्टम हाउस का एक मात्र कर्मचारी ले जाने की नाकाम कोशिश करते हैं। शव को जिस कपड़े में सील किया गया है उसमें पकड़ने का तरीका बनता ही नहीं है। शव हाथों से छूटने लगता है और अंत मे जमीन पर गिरने लगता है। शव जमीन पर आ जाता है।

post mortem

शवों का ऐसा अपमान

परिजन छात्र के शव के इस तरह ले जाने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हैं। ट्रॉली लाने को कहते हैं। लेकिन ट्रॉली नहीं है। तभी पोस्टमार्टम हाउस का कर्मचारी   एक तरकीब लगाता है। लकड़ी की एक टहनी लाता है उसमें शव को फंसाकर शव को पोस्टमार्टम टेबल तक ले जाया जाता है। शवों के अपमान और दुर्गति की इतनी ही तस्वीरें नहीं हैं। मजबूरन हमें आपको और तस्वीरें दिखनीं पड़ रही हैं क्योंकि हम सच सामने लाना चाहते हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार किये 5 शातिर जुआरी

अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही

जब पोस्टमार्टम करने डॉक्टर पहुंचते हैं तो मृतक के परिजन शवों को ऐसे ही शर्मनाक तरीके से इन चबूतरों से उठाकर पोस्टमार्टम टेबल तक ले जाने को मजबूर हो जाते हैं। इस मामले पर जब हमने सीएमओ से बात की तो उन्होंने गलती पोस्टमार्टम हाउस के स्टाफ पर मढ़ते हुए खुद को बचाया और जल्द ही शवों को ले जाने के लिए तुरंत ट्रॉली पहुंचवाने की बात कही। लेकिन सच यह है कि घंटों बाद भी हालत वही रहे। जरूरत है शवों को साथ ऐसे शर्मनाक हालात पैदा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AhyO6f

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop