पीठ के मुहांसों से पाएं छुटकारा - Khabar NonStop
आप बेहद खूबसूरत है लेकिन शरीर के कुछ ऐसे हिस्से जहां आपका ध्यान नहीं जा पाता है। जी हां हम बात कर रहे हैं पीठ में होने वाले मुहांसो की,जब कभी आप बैकलेस पहननना तो चाहते हैं लेकिन पहन नहीं पाते हैं इसलिए अभी समय है जल्द जल्द इन नुख्सों का प्रयोग करके पीठ के मुहासों से छुटकारा पा लें।
कच्चे दूध के इतने फायदे की हैरान कर देंगे आपको
-नमक के पानी से नहाना इसमें बहुत कारगर होता है। अगर आप काफी देर अपनी बॉडी को नमक के पानी में डुबोए रहेंगी तो आपके ऑइली पैच ठीक हो जाएंगे। सबसे पहले अपने बाथटब को गुनगुने पानी से भरें। फिर उसमें 1 कटोरी नमक मिलाएं। अपनी बॉडी को उसमें 20 मिनट तक डालें। आप देंखेगी की आपकी झाइयां और दाग धब्बे पीठ से मिट जाएंगे।
-दालचीनी और शहद भी इसमें आपकी मदद कर सकता है। इससे स्किन मॉइस्चराइज रहती है और तेल साफ होता है। सबसे पहले दालचीनी का पावडर बना कर उसमें 2 चम्मच शहद और नींबू मिक्स कर लें। इसे पैक की तरह अपने बैक में लगा लें। 20 मिनट के बाद गरम पानी से नहा लें। इसे रेगुलर लगाएं और असर देंखे।
डेड स्कीन से हैं परेशान तो अपनाएं ये अचूक उपाय
-ओटमील और दही को भी आप उपयोग में ला सकते हैं। सबसे पहले 3 चम्मच ओटमील ले कर उसे पावडर में पीस लें। फिर उसमें 1 या 2 चम्मच ही मिलाएं और पीठ पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक पीठ पर लगा रहने दें और बाद में गरम पानी से नहा लें। हफ्ते भर में आपको असर देखने को मिल जाएगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yc6Kkd
Comments
Post a Comment