sss

; //]]>

भारत के दुश्मन ने कहा कि वो नहीं है आतंकी - Khabar NonStop

Hafiz Saeed

 

खूंखार आतंकवादी संमगठन लश्कर-ए-तैयबा का सरदार आतंकी हाफिज का कहना है कि वो आतंकी नहीं है और उसका आतंकी की सूचि से नाम हटा दिया जाये। इसके लिए हाफिज ने संयुक्त राष्ट्र में अर्जी लगाई है।

हाफिज की रिहाई पर अमेरिका सख्त, पकिस्तान की खुली पोल

कई मासूमों का हत्यारा खुनी खेल खेलने वाला जमात-उद-दावा के आतंकी हाफिज ने संयुक्त राष्ट्र में अर्जी लगाई है कि उसे आतंकवादी न कहा जाए और उसका नाम आतंकियों की लिस्ट से हटा दिया जाए। हाफिज ने यूनाइटेड नेशन्स में बाकायदा अर्जी दायर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाफिज़ की तरफ से ये अर्जी लाहौर की एक लॉ फर्म मिर्जा एंड मिर्जा ने यूएन में दायर की है।

बता दें कि, जब हाफिज सईद लाहौर में मौजूद अपने ही घर में नजरबंद था यभी ये अर्जी दायर की गयी थी। पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो में पूर्व प्रॉसिक्यूटर जनरल नवीद रसूल मिर्जा ने हाफिज सईद के यूएन में याचिका लगाने की बात की पुष्टि की है। नवीद का बेटा हैदर रसूल मिर्जा ही यूएन में हाफिज का वकील है। लाहौर की मिर्जा एंड मिर्जा लॉ फर्म ने कहा “हम हाफिज मोहम्मद सईद की तरफ से पिटीशन दायर कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हाफिज का नाम आईएसआईएस और अल कायदा से जुड़े धड़ों की लिस्ट से हटा दिया जाए। ये लिस्ट यूएन सिक्युरिटी काउंसिल और अल कायदा सैंक्शन्स कमेटी ने तैयार की है।”

बताते चलें कि, हाफिज मुंबई हमले का सबसे बड़ा गुनहगार है और वो संसद पर हुए हमले में जैश-ए-मोहम्मद का जोड़ीदार भी है। सैकड़ों लोगों का कातिल कह रहा है कि वो आतंकी नहीं है। गौरतलब है कि, अमेरिका ने मुंबई हमले से पहले ही हाफिज को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर दिया था और उसके ऊपर 10 मिलियन डॉलर का इनाम भी रखा था। उसे पाकिस्तान में एंटी टेरररिज़्म एक्ट के तहत 11 महीने तक नज़रबंद रखा गया था। लेकिन पिछले सप्ताह ही इस्लामिक कोर्ट ने उसे रिहा कर दिया।

26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने संयुक्त राष्ट्र में दायर की याचिका



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AgsqiT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop