इन घरेलू उपचार से हाथों के कालेपन से पाएं छुटकारा - Khabar NonStop
शरीर की खूबसूरती का एक बेहद जरुरी भाग होता है हमारा हाथ, हम सभी चाहते हैं की हमारा बहुत ही मुलायम और आकर्षक दिखें। आज का हमारा ये उपाय उन्ही लोगों के लिए जो हाथों के कालेपन से परेशान है। वो चाहते है की उनका हाथ गोरा और चनकदार दिखें।
गर्दन को बनाएं खूबसूरत और आकर्षक
-आप उस पर थोड़ी सी ताजी मलाई लगा लीलिये और 10 मिनट के बाद हाथों को गुनगुने पानी से धो लीजिये।
-ग्लीसरीन भी इसमें बेहद मददगार है। एक कटोरे में गरम पानी डालें और उसमें आधा टीस्पून ग्लीसरीन मिलाएं। फिर उसमें 10 मिनट के लिये अपनी उंगलियों को डुबोएं।
-नींबू को एक ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है जो कि स्किन को लाइट कर सकता है। 2-3 टीस्पून नींबू का जूस एक बडे बाउल में ले कर उसमें गरम पानी मिलाएं। फिर अपने हाथों को उसमें कम से कम 15 मिनट के लिये भिगोएं।
-विटामिन ई तेल में दोंनो ही स्किन वाइटनिंग और नरिशिंग प्रॉपर्टी होती है, जो कि स्किन का रंग साफ कर के चमका देती है। विटामिन ई की कैप्सूल ले कर उसे अपनी उंगलियों में रगड़ें और 10 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें।
-अपनी उंगलियों पर दही लगाएं और 20 मिनट तक रखें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। अगर आपको बेस्ट रिजल्ट चाहिये तो ऐसा हफ्ते में 4-5 बार करें।
-बेकिंग सोडे में एस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टी होती है। एक गरम पानी के कटोरे में आधा टीस्पून बेकिंग सोडा मिलाएं और उसमें हाथों को 15 मिनट तक डुबाएं। उसके बाद हाथों को ठंडे पानी से धो लें।
-बादाम के तेल को रोज वॉटर के साथ मिक्स करें और पेस्ट बनाए। फिर इस गाढे पेस्ट को लगाएं उगलियों पर लगाएं और सूखने दें। बाद में इसे गरम पानी से धो लें।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zNKUaM
Comments
Post a Comment