बुलंदशहर-भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज - Khabar NonStop
बुलंदशहर-उत्तर प्रदेश में नगर निगम और नगर पालिका के चुनाव को लेकर आर्दश आचार संहिता लागू हो चुकी हैं। वहीं, दूसरी तरफ बुलंदशहर में नगर पालिक पद के दावेदार खुलेआम आर्दश आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने शक्ति प्रदर्शन किया।
PM मोदी पर हो आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज- उपाध्याय
बता दें कि, नामांकन करने से पहले कांग्रेस के प्रत्याशी ने पूरे शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने नगर पालिका के चुनाव के लिए सदर सीट से सुशील चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया हैं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से पूरे शहर में जाम लगा। बता दें कि, इस जाम में बुलंदशहर की जिलाधकारी रोशन जैकब भी फंस गई। यही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने खुलेआम कानून की धज्जियां भी उडाई। कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन की वजह से पूरे शहर में जाम लग रहा। वहीं, भाजपा के मनोज गर्ग ने भी खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए बाइक रैली निकाली। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि, धारा 144 लागू होने के बाद भी कांग्रेस और भाजपा समर्थक नारे लगाते हुए किस तरह आचार संहिता का खुलेआम उलंघन कर रहे हैं। बता दें कि, आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज हो गया हैं। बिना अनुमति के रैली और वाहनों का प्रयोग करने पर भाजपा के मनोज गर्ग और कांग्रेस के सुशील चौधरी पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। अपर जिलाधिकारी का कहना हैं कि किसी भी कीमत पर आचार संहिता उलंघन बर्दाशत नहीं किया जायेगा।
अचार संहिता का उलंघन करने वाले दो प्रत्याशी पर होगी कार्रवाई
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yP0J1u
Comments
Post a Comment