sss

; //]]>

पाकिस्तान एयरलाइंस ने यात्रियों को रास्ते में उतार कर कहा आगे बस से जाओ - Khabar NonStop

PIA aircraft

लाहौर। पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) ने शनिवार को अजीबोगरीब तरीके से विमान यात्रियों को आधे रास्ते में ही उतार दिया। एयरलाइन्स ने यात्रियों को आगे का सफ़र बस से करने को कहा। पीआईए का यह विमान यूएई के अबु धाबी से पाकिस्तान के रहीम यार खान के लिए उड़ान भर रहा था। इसे लाहौर हवाईअड्डे पर उतार दिया गया। विमान को रोकने का कारण दृश्यता कम होना बताया गया।

पाकिस्तान में दबंगों ने की लड़की से हैवानियत, घंटे भर नंगा घुमाया

पिछले कुछ दिनों से बनी है भयानक धुंध

दरअसल पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान में काफी धुंध की स्थिति बनी हुई है। इसके चकते कई लोगों की मौत भी हो गयी है। पाकिस्तान की एक समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार पीआईए ने धुंध की वजह से कम दृश्यता होने के कारण यात्रियों को लाहौर हवाईअड्डे से आगे का सफ़र बस से करने को कहा। यात्रियों ने एयरलाइन्स के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। खबर है कि यात्रियों के मना करने के बाद कर्मचारियों ने विमान का एयरकंडीशन बंद कर दिया जिससे बच्चों समेत यात्रियों को घुटन होने की समस्या सामने आई।

लद्दाख में चीनी सीमा के पास भारत ने बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क

292 किलोमीटर जाना था बस से

एयरलाइन्स ने यात्रियों को 292 किलोमीटर की यात्रा बस से करने को कहा था। इस पर यात्री भड़क गए थे और आगे जाने से मना कर दिया था। गौरतलब है कि लाहौर से रहीम यार खान की दूरी 624.5 किलोमीटर है। यात्रियों ने कहा कि हमने एयरलाइंस से मुल्तान हवाई अड्डे तक पहुंचाने को कहा जो रहीम यार खान से 292 किलोमीटर दूर है।

फेसबुक पर पाकिस्तान ने की ऐसी हरकत, बांग्लादेश हुआ सख्त, पाक माफ़ी मांगे



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zfzidQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop