क्या आपको पता है घंटे भर बैठे रहना सिगरेट पीने जितना है खतरनाक - Khabar NonStop
आजकल हम अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाते है आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सब इतने व्यस्त हो गए हैं कि आपना ध्हयान ही लहीं रख पाते हैं। हम पूरी कोशिश करते हैं कि किसी भी तरह बुरी आदतों को ना अपनाए और यदि कोई बुरी आदत अपनाए हुए हैं तो उसे जल्द छोड़ दें। भले ही हमें शराब, सिगरेट जैसी किसी बुरी चीज की लत ना हो लेकिन फिर भी हम अपनी दिनचर्या में बहुत से ऐसे काम कर देते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचती हैं। आइए जानते है क्यों लंबे समय तक बैठना खतरनाक है।
क्यों आती है सुबह मुंह से बदबू ?
लंबे समय तक बैठना खतरनाक
आज हम आपको बताएंगे कि लंबे समय तक बैठना आपके शरीर के लिए कितनी खतरनाक होता है। एक शोध से पता चला है कि यदि आप ज्यादा लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो ऐसा करना आपके लिए धूम्रपान करने से कम खतरनाक नहीं है। जतना लोग धूम्रपान करके अपने शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं उतना ही आप लंबे समय तक बैठकर पहुंचाते हैं। हम ऐसा तब करते हैं जब हम अपने कार्यालय में कंप्यूटर पर काम करते हैं या फिर जब किसी का इंतजार करते हैं, या तब जब गपशप करते हैं। ये काम करते वक्त हम घंटों एक जगह जरूर बैठ जाते हैं।
नौ हजार लोगों पर किया शोध
नौ हजार लोगों किए गए एक शोध में ये बात सामने आई है कि एक घंटे से ज्यादा देर तक बैठने के बाद शरीर के मैटाबॉलिज्म (पाचन की प्रक्रिया) में भी कमी आ जाती है, जिससे कॉलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रण से बाहर हो जाता है। इस शोध के मुताबिक हार्ट से संबंधित बीमारियों की संभावना 6 फीसदी तक बढ़ जाती है। ये शारीरिक मेहनत में कमी और अनियमितताओं की वजह से होता है। और डायबिटीज की संभावना 7 फीसदी और स्तन कैंसर की संभावना 10 फीसदी तक बढ़ जाती है। इससे पहले भी अमेरिका के एक शोध में ये खुलासा हुआ था कि कहीं न कहीं मेटापा ही वहां होने वाली मौतों में 3.5 करोड़ मौतों का कारण था।
अदरक के औषधीय गुण बचाएं शरीर को कैंसर से
मृत्यु का खतरा भी बढ़ा
जर्नल सकरुलेशन के अनुसार एक शोध के मुताबिक, कार्यालय में काम करने वाले युवा 9 से 10 घंटे तक कार्यालय में बैठते हैं, जबकि वे सात घंटे की ही नींद ले पाते हैं। साथ ही यो भी बताया है कि हर एक घंटा ज्यादा टीवी देखने वाले लोगों में मृत्यु का खतरा 11 फीसदी तक बढ़ जाता है। शोध में इसका कारण सीधे तौर पर ज्यादा देर तक बैठना बताया गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yk7WGo
Comments
Post a Comment