sss

; //]]>

ममता: पश्चिम बंगाल के हर ग्रामीण परिवार को होगी गाय वितरित - Khabar NonStop

mamta

देश में गाय को लेकर राजनीति जोरों पर हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक फैसला लिया है जिसके तहत वे राज्य के हर ग्रामीण परिवार को गाय वितरित करेंगी। राज्य के दूध उत्पादन में ममता के इस कदम से बढ़ावा मिलेगा।

2,000 दुग्ध मवेशियों को वितरित करने की योजना 

पश्चिम बंगाल के पशु संसाधन विकास (एआरडी) विभाग ने करीब 2,000 दुग्ध मवेशियों को इस वित्तीय वर्ष के अंत तक वितरित करने की योजना तैयार की है। बीरभूम जिले को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया है।जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 2 हजार गाय वितरित होंगी। इसके बाद विभाग इस योजना को आगे भी बढ़ाते हुए अगले साल तक कई फेज में राज्य के दूसरे जिले में भी लागू करेगा।

एआरडी मंत्री ने कहा

बंगाल के एआरडी मंत्री स्वपन देबनाथ ने कहा है कि “राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए यह विचार है। साथ ही, हम इस कमी की पूर्ति करने की आशा रखते हैं। हमने पहले चरण में इस साल दिसंबर तक 2,000 दुग्ध मवेशियों को वितरित करने की योजना बनाई है।”

देवनाथ ने बताया

देवनाथ ने इंडिया टुडे को बताया कि इस प्रोजेक्ट को राजनीति से न जोड़ा जाए और न ही इसका किसी चुनाव से कोई भी संबंध है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पश्चिम बंगाल में दुग्ध उत्पादन 16 फीसदी तक बढ़ा है। ऐसा तृणमूल सरकार के दौरान हुआ है। हालांकि, यहां भी थोड़ी खामियां हैं और हम इसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

आपको बता दें कि बीजेपी की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए पश्चिम बंगाल में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का तुष्टीकरण के आरोपों से निकलने के लिए अपनी राजनीतिक रणनीति में परिवर्तन माना जा रहा है।

सरकार का दावा

सरकार दावा करती है कि पिछले छह वर्षों में राज्य ने दूध उत्पादन में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। दूध का वार्षिक उत्पादन वर्ष 2010-11 में बढ़कर 51.83 लाख मीट्रिक टन हो गया, जो 2010-11 में 44.72 लाख मीट्रिक टन था, ये तब था जब ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला कार्यकाल ग्रहण किया था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yMVviB

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop