शादी के बाद पर्सनल स्पेस देना होता है जरुरी - Khabar NonStop
वो कहते हैं न की जरुरत से ज्यादा प्यार और साथ घुटन पैदा करने लगता है। तो ये कहीं न कहीं सच भी है लेकिन हम बात कर रहे है शादी के बाद होने वाली समस्याओं की सभी जानते हैं की शादी के बाद जीवन में कुछ बदलाव आते हैं। शादी के बाद रिश्तों में पर्सनल स्पेस खत्म सा हो जाता है। वो स्पेस हमें मेनटेन करके रखना चाहिए। केवल शादी ही नहीं, बल्कि हर रिश्ते में हमें एक-दूसरे की निजी स्वतंत्रता का सम्मान करना चाहिए।
शादी को सफल बनाने के लिए चल रही हैं क्लासेज
-पति-पत्नी हमेशा एक ही छत के नीचे रहते हैं। इसलिए दांपत्य जीवन को तनावमुक्त बनाएं रखने के लिए अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद, शौक और उसकी निजता का सम्मान करना बेहद जरूरी है।
-पर्सनल स्पेस की अवधारणा पूरी तरह से पश्चिमी संस्कृति की देन है। हमारे लिए इसके बजाय परिवार के साथ बिताए जाने वाले क्वॉलिटी टाइम की ज्यादा अहमियत है।
-आजकल कामकाजी दंपतियों के पास घर-परिवार के लिए जरा भी वक्त नहीं होता। ऐसे में ऑफिस के बाद उनके लिए अपने घर और बच्चों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी हो जाता है।
एक दूसरे के बारें में हर पार्टनर सोचता है ये अजीब बातें
-क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए पर्सनल स्पेस की अहमियत हो सकती है, लेकिन आम लोगों के लिए यह जरूरी नहीं है।
-पर्सनल स्पेस की जरूरत कई बातों से तय होती है। पति-पत्नी का व्यक्तित्व, उम्र, परिवार में बच्चों की संख्या और उम्र आदि कई ऐसी बातें हैं, जो उनके रिश्ते में पर्सनल स्पेस की सीमा निर्धारित करती हैं।
-आमतौर पर इंट्रोवर्ट पर्सनैलिटी वाले लोग एकांत पसंद करते हैं, वहीं एक्सट्रोवर्ट लोगों को अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है।
गोवा जाने का है प्लान तो इन गलतियों से बचे
-इसी तरह जिन लोगों में अपनी रुचियों को लेकर प्रतिबद्धता होती है, वे किसी भी हाल में थोड़ा वक्त अकेले अपने साथ बिताना पसंद करते हैं।
-कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके लिए पर्सनल स्पेस की कोई अहमियत नहीं होती। जिन महिलाओं पर कई जिम्मेदारियां होती हैं, उन्हें पर्सनल स्पेस के बजाय आपसी सहयोग की ज्यादा जरूरत होती है।
-जहां तक पाठिकाओं के विचारों का सवाल है तो भारती जी में शुरू से ही अपनी रुचियों को लेकर कमिटमेंट की भावना रही होगी। इसीलिए उनके पति ने इसका खयाल रखा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hji6fD
Comments
Post a Comment