कन्हैया कुमार का मोदी पर तंज: कहा ‘गाय तक का आधार कार्ड बनवा दिया’ - Khabar NonStop
भोपाल। कन्हैया कुमार जो कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों को वर्तमान दौर में वास्तविक मुद्दों से भटकाया जा रहा है। यहां ये देश और प्रदेश के जनसंगठनों द्वारा आयोजित भोपाल जन उत्सव में हिस्सा लेने आए। सोमवार को कन्हैया कुमार ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा है कि, “देशवासियों को वर्तमान दौर में वास्तविक मुद्दों से भटकाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी मन की बात करते हैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सन्यासी के राजसत्ता संभालने की और अयोध्या में राम मंदिर बनाने की बात करते हैं”।
भोपाल: जन-धन योजना के चलते एक व्यक्ति की तीन बार हुई मौत
गुजरात में बढा कर्ज
साथ ही कन्हैया ने कहा ये भी कहा है कि, “भाजपा सत्ता में विकास के मुद्दे पर आई थी। हर वक्त पीएम मोदी गुजरात मॉडल की चर्चा करते थे। 22 साल में मगर गुजरात में कर्ज 6,000 करोड़ से बढ़कर 2,06,000 (दो लाख छह हजार) करोड़ रुपये हो गया है। इस बात की जानकारी कम ही लोगों को होगी। इतना ही नहीं गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की संख्या भी 21 लाख से बढ़कर 47 लाख हो गई है। यह है गुजरात मॉडल″। वे यहां नहीं रूके प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात की चर्चा भी की। और कहा कि कभी भी प्रधानमंत्री अपने मन की बात में किसान, मजदूर, दलित, आदिवासी, पिछड़े, महिला की बात नहीं करते।
मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की कोई संभावना नहीं
आधार कार्ड को लेकर कसा तंज
कन्हैया ने आधार कार्ड को अनिवार्य किए जाने पर भी तंज कसा। और कहा कि, “आधार कार्ड से उन्हें बड़ा प्रेम है, गाय का भी आधार कार्ड बनवा दिया। अगर गरीब राशन लेने जाए तो आधार कार्ड जरूरी है, मगर पार्टी को चंदा देने के लिए आधार जरूरी नहीं है। हर क्षेत्र में सूचना का अधिकार लागू होगा, लेकिन पार्टी के चंदे पर नहीं”।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, ” मुद्दों को भटकाने की राजनीति देश में चल रही है। इस पर बहस होगी कि ताजमहल का नाम तेज महल रखा जाए या नहीं। 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2k7umUR
Comments
Post a Comment