sss

; //]]>

महिला का दर्द सुनकर मंच से उतर आए राहुल, गले लगाकर बढ़ाया हौसला - Khabar NonStop

rahul gandhiकांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस वक्त गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वहीं राहुल चुनाव के लिए अपनी पार्टी की ओर से आयोजित की जा रही नवसर्जन यात्रा के तहत गुजरात दौरे पर हैं।

फसल बचाने में जिन्दा जला किसान, मौत

जनसभा को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी आज गांधीनगर, अरावली, महीसागर और दाहोद जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस यात्रा के तहत शुक्रवार को राहुल गांधी पोरबंदर में थे, जहां उन्होंने उना दलित अत्याचार और यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर जोरदार प्रहार किया।

वेश्यावृत्ति का केंद्र बनी सोशल नेटवर्किंग साइट्स

राहुल ने शिक्षकों से की वार्तालाप

शुक्रवार को ही राहुल गांधी ने शिक्षकों से भी वार्तालाप की, जहां एक पार्ट टाइम टीचर ने राहुल गांधी को अपना दर्द सुनाया। टीचर का दर्द सुनने के बाद राहुल गांधी ने भावुक होते हुए उन्हें गले से लगा लिया।

शिक्षक रंजना अवस्थी ने कहा

-पार्ट टाइम शिक्षक रंजना अवस्थी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को अपना दर्द बताते हुए कहा, ’22 सालों से पार्ट टाइम लेक्चरर की नौकरी करने के बाद भी हमारी वेतन केवल 12 हजार रुपए प्रतिमाह है।

-हमें मेटर्निटी लीव भी नहीं दी जाती। इस नौकरी में रहते हुए ही हमने बहुत से बुरे दिनों का सामना किया है।

गुजरात चुनाव: भाजपा ने जारी की पांचवीं लिस्ट, पार्टी के ‘विकास’ को मिला टिकट

-बाकी लोगों की तरह हम भी पेंशन की सुविधा के साथ रिटायर होना चाहते हैं।’ रंजना अवस्थी का दर्द सुनने के बाद  राहुल गांधी ने उन्हें गले लगा लिया और कहा, ‘कभी-कभी हमारे सामने कुछ ऐसे सवाल आ जाते हैं, जिनका हम शब्दों में जवाब नहीं दे पाते।’

-इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि पार्टी इस मामले पर ध्यान देगी और अगर सत्ता में आएगी। तब पब्लिक एजुकेशन सिस्टम और हेल्थकेयर सिस्टम पर ध्यान दिया जाएगा।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2BbfOHe

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop