कच्चे दूध के इतने फायदे की हैरान कर देंगे आपको - Khabar NonStop
पुराने जमाने में राजा-महाराजा की रानियां दूध से स्नान किया करती थी। तभी उनकी सुंदरता के किस्से आज भी हम सुनते हैँ। बता दे की कच्चा दूध चेहरे के लिये काफी अच्छा होता है। इसे रेगुलर चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे के दागधब्बे, झाइयां और झुर्रियां भी दूर होंगी।
-फेशियल क्लींजर दूध एक बहुत ही अच्छा फेशियल क्लींजर है। बस कॉटन बॉल को दूध में डिप करें और उससे चेहरे को साफ कर लें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
डेड स्कीन से हैं परेशान तो अपनाएं ये अचूक उपाय
-आप अपने चहरे और गर्दन पर कच्चा दूध लगाएं। इसे 10 मिनट तक सूखने दें। उसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आपका चेहरा पहले से साफ और गोरा हो चुका होगा वो भी दो मिनट में।
-अगर घर में अगर फ्रिज में थोड़ा सा कच्चा दूध रखा हो तो उसे आप रोज़ाना क्लींजर के तौर पर या फिर बेसन में डाल कर फेस पैक बना कर यूज कर सकती हैं। इसे रोजाना लगाने से एक हफ्ते के बाद आप काफी सुंदर दिखने लगेगी।
बालों के लिए बेहद लाभकारी हेयर मास्क, एक बार जरूर करें ट्राई
-इसे आप ब्लीच की तरह लगाएं दो चम्मच कच्चा दूध लें, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू मिलाएं। इसे साफ चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट तक चेहरे पर इसे छोड़ दें और फिर चेहरा धो लें। यह एकदम ब्लीच की तरह काम करेगा।
-कच्चे दूध को चाहे बेसन के साथ या फिर मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स कर के लगाएं। इससे चेहरा प्राकृतिक रूप से साफ होगा। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जिससे स्किन लाइट बनती है।
-झुर्रियां दूर करें आधे केले को मसल लें और उसमें कच्चा दूध डाल कर पेस्ट बनाएं। फिर इसे साफ स्किन पर लगाएं और 15 मिनट तक के लिये छोड़ दें। बाद में चेहरे को पानी से धो लें।
बालों के पतलेपन से हैं परेशान तो, यहाँ ढूंढे समाधान
-दूध और केले का मास्क चेहरे से महीन धारियों को मिटाने का काम करती है। इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है। सन बर्न दूर करें अगर चेहरे पर सनबर्न हो गया है तो आप दूध या फिर बटर मिल्क जिसे हम छाछ भी कहते हैं, यूज़ कर सकती हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zgXNtN
Comments
Post a Comment