sss

; //]]>

कंगना रानौत स्टंट करते समय हुए फिर से घायल - Khabar NonStop

kangana ranautकंगना रनौत की आने वाली फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी की शूटिंग के दौरान एक बार फिर घायल हो गई हैं। अपनी फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी है। यह घटना जोधपुर में शूटिंग के दौरान की है। कंगना का उपचार किया गया है वहीं बेहतर ट्रीटमेंट के लिए कंगना मुंबई वापस आ रही हैं।

हॉट और बोल्ड फिल्म गेम ओवर, सेंसर की परीक्षा में पास

मेहरानगढ़ में चल रही थी शूटिंग

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में कृष निर्देशित मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी की शूटिंग चल रही थी । जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की रात की है जब शूटिंग के दौरान के दौरान अचानक एक सीन के वक्त कंगना के पैर में चोट लग गई। कंगना उस समय एक स्टंट कर रहीं थीं। उन्हें एक ऊंची दीवार से घोड़े के ऊपर छलांग लगानी थी लेकिन ऐसा करते वक्त वो पैर के बल ज़मीन पर धड़ाम से गिर गईं।

सनी लियोन करेंगी डीजे Kygo के पार्टी की मेजबानी

कई तरह के स्टंट और तलवारबाजी के सीन किये

हालांकि इससे पहले उन्होंने कई तरह के स्टंट और तलवारबाजी के सीन किये । चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत जोधपुर के गोयल अस्पताल में भर्ती किया गया । उनका इलाज करने वाले डॉक्टर के मुताबिक कंगना के दायें पैर में चोट लगी है लेकिन पैर में कोई फ्रैक्चर नहीं है। कंगना का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें रात दो बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जाता है कि वो कंगना ने मुंबई जा कर और बेहतर इलाज करवाने का फ़ैसला किया है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B1IItd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop