अनुपस्थित कार्मिकों पर की जायेगी कठोर कार्रवाई - Khabar NonStop
बहराइच। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए किसान पी.जी. कालेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से 03 पीठासीन अधिकारी तथा 07 मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित रहे। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आयोजित प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम मेँ 298-298 पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को आमंत्रित किया गया था।
यातायात जागरूकता के लिए आयोजित की गयी गोष्ठी, अधिकारी हुए शामिल
ये अधिकारी रहे अनुपस्थित
उल्लेखनीय है कि प्रथम पाली में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम से 03 पीठासीन अधिकारी, प्रधानाध्यापक हुजूरपुर जय प्रकाश मिश्रा, नवाबगंज किशोरी लाल व मिहींपुरवा के खलील अहमद अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में मतदान अधिकारी प्रथम के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से 07 मतदान अधिकारी प्रथम पंचायत कार्यालय के शोएब अहमद, सिंचाई विभाग के इन्द्रदेव, प्रा0ख0 पीडब्लूडी के दुर्गा प्रसाद कश्यप, सहायक अध्यापक बलहा प्रमोद कुमार विश्वकर्मा व अरविन्द सिंह कुशवाहा, सहा. अध्या. कैसरगंज रिचा मिश्रा तथा सहा.अध्या. विशेश्वरगंज जमालुद्दीन अनुपस्थित रहे।
टिकट को लेकर बीजेपी में मचा घमासान, पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा
सुसंगत धाराओं में होगी कठोर करवाई
यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्था/जिला विकास अधिकारी ओपी आर्य ने बताया कि जिलाधिकारी अजय दीप सिंह के निर्देशानुसार प्रशिक्षण से अनुपस्थित पाये गये सभी मतदान कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई की जायेगी।
बहराइच के लाल को दिल्ली में मिला राज्य मंत्री का दर्जा, खुशी की लहर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ADwUya
Comments
Post a Comment