अनूपशहर मिल चालू नहीं होने से किसानों में आक्रोश - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। किसान सहकारी चीनी मिल अनूपशहर का पेराई सत्र प्रारम्भ नही होने से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। एसडीएम को ज्ञापन देकर 12 नवम्बर को मिल चलाने की मांग की है। मांग पूरी नही होने पर प्रबंधक का घेराव व आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
शुगर मिल में किसानों ने किया हंगामा,पुलिस बल तैनात
जानें पूरा मामला
किसान सहकारी चीनी मिल अनूपशहर का पेराई सत्र प्रारम्भ नही होने से नाराज किसानों ने 12 नबम्वर को मिल चलाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन एसडीएम सदानंद गुप्ता को पे्रषित किया है। प्रेषित ज्ञापन के अनुसार जनपद व उसके आसपास के सभी चीनी मिल ने पेराई सत्र प्रारम्भ कर दिया हैं किन्तु अनूपशहर द सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र अभी तक प्रारम्भ नही होने से गन्ना किसान गन्ना की फसल के उपरांत गेंहू की फसल की बुवाई करने के लिए परेशान है। चीनी मिल का पराई सत्र प्रारम्भ नही किया गया तो किसान चीनी मिल के प्रबन्धक का घेराव करके धरना प्रदर्शन करेंगें।
अब यूपी के नोटिस बोर्ड भी रंगेंगे भगवा रंग में
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i5kA22
Comments
Post a Comment