sss

; //]]>

सुष्मिता के जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें… - Khabar NonStop

Sushmita sen

मिस यूनिवर्स बनने वाली वह पहली भारतीय महिला और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज 42 वर्ष की हो गयी हैं। आज उनके जन्मदिन पर जान लेते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

Sushmita sen
सुष्मिता का जन्म आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में 19 नवंबर 1975 को हुआ था। सुष्मिता के पिता सुबीर सेन एयर फोर्स में विंग कमांडर थे और उनकी मां शुभरा सेन ज्वैलरी व्यवसाय से ताल्लुक रखती थी। वर्ष 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें वह प्रथम चुनी गई। वर्ष 1994 में सुष्मिता मिस यूनिवर्स चुनी गई तब वो महज 19 वर्ष की थीं।

जन्मदिन स्पेशल: हिंदी के अलावा 7अलग भाषाओं में किया है काम

कहा जाता जाता है कि, सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता जीतने वाले दिन जो ड्रेस पहनी थी वो एक स्थानीय टेलर की दुकान पर उनकी माँ ने सिलवाया था। वहीं उन्होंने जो सफेद रंग के दस्ताने पहने थे उन्हें उनकी मां ने मौजों से बनाया था।

Sushmita sen

सुष्मिता ने अपने बॉलीवुड कॅरियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म दस्तक से की थी लेकिन उन्हें सफलता तमिल फिल्म रत्चगन से मिली। सुष्मिता ने अपने बॉलीवुड करियर में लगभग 35 फिल्मों में काम किया है। उनके करियर की अन्य फिल्मों में हिंदुस्तान की कसम, क्योंकि मैं झूठ नही बोलता, आंखे, तुमको ना भूल पाएंगे , चिंगारी, बेवफा, जिदंगी रॉक्स, कर्मा और होली, डुनॉट डिसटर्ब, दुल्हा मिल गया शामिल हैं। हालांकि, उनका फिल्मी करियर काफी ज्यादा सक्सेसफुल नहीं रहा है, लेकिन वह दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।

सुष्मिता बिना शादी किये ही मान बन गयीं। दरअसल, 25वर्ष की उम्र में साल 2000 में सुष्मिता ने एक लड़की को गोद लिया था जिसका नाम रेनी है जो अब 18 वर्ष की हो चुकी है। इसके बाद सुष्मिता ने वर्ष 2010 में एक और लड़की गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने अलीशा है। बता दें कि, सुष्मिता को सांपो से बहुत प्यार है और उन्होंने उनका एक अजगर को पातलू के तौर पर रखा हुआ है।

जन्मदिन स्पेशल:क्रिकेटर युसूफ पठान के रिकॉर्ड का कोई ब्रेक नहीं



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yWfLOL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop