अभिषेक ने फोटोग्राफर की इस हरकत के लिए लगाई फटकार - Khabar NonStop
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन मंगलवार को डिजाइनर फ्रेंड मनीष मल्होत्रा के घर एक पार्टी में गए थे। ऐश ने ब्लू शॉर्ट डेनिम ड्रेस पहनी हुई थी इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने ऐश की गलत एंगल से फोटो ली जो अभिषेक को पसंद नहीं आय और अभिषेक ने फोटोग्राफर को डांटते हुए उससे फोटो डिलीट करवा दिए।
फिल्म पद्मावती पर भंसाली ने दी सफाई कहा,
दरअसल, ऐश और अभिषेक डिजाइनर फ्रेंड मनीष मल्होत्रा के घर एक पार्टी में गए थे। इस दौरान ऐश्वर्या का ब्लू शॉर्ट डेनिम ड्रेस लुक मीडिया कैमरों की नजर में कैद हो गया उनका ये कैजुअल लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। पार्टी के बाद मल्होत्रा के घर से निकलते वक्त सारे फोटोग्राफर ऐश्वर्या की फोटो लेने के लिए उमड़ पड़े। इसी दौरान एक फोटोग्राफर उस समय ऐश्वर्या की गलत एंगल से फोटो खींचने लगा, जब वो पैर ऊपर कर कार में बैठने की कोशिश कर रही थी। तभी अभिषेक की नजर फोटोग्राफर पर पड़ गयी फिर क्या था अभिषेक ने फोटोग्राफर को डांटते हुए उससे फोटो डिलीट करवा दी।
बता दें कि, ऐश्वर्या इन दिनों फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और मनीष इस फिल्म के लिए उनके कॉस्ट्यूम्स डिजाइन कर रहे हैं।
अर्जुन कपूर ने दिल्लीवासियों को दी सलाह, कहा, रहे सावधान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ykRemf
Comments
Post a Comment