ये हैं इस साल के बेस्ट स्मार्टफोन, जल्द ही होंगे लांच - Khabar NonStop
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते है तो साल का यह माह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। तमाम स्मार्टफोन कम्पनियाँ अपने स्मार्टफोन को इस महीने लांच करने जा रही है। इस महीने के अंत तक आपको कई शानदार स्मार्टफोन बाजार में लांच होते हुये दिखेंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं इन फोन के मॉडल और फीचर्स के बारे में..
अंबानी कंपनी का बडा खुलासा, 1 दिसंबर से वॉयस कॉलिंग बंद
Razer Phone
राजर कंपनी अपना फोन इस महीने मार्केट में लॉन्च कर सकता है। फीचर्स की बात करें तो लीक से मिली जानकारी के मुताबिक यह गेम सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा। इसमें 5.7 इंच का क्वाड एचडी डिस्प्ले होगा। फोन में 835 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रिनो 540 जीपीयू और 8जीबी की रैम होगी। फोन में एंड्रॉइड के 8.0 ओरिया का सपोर्ट होगा लेकिन डिवाइस एंड्रॉएड के लेटेस्ट नॉगट 7.1.1 पर ही रन करेगा। गेमिंग के शौकीनों के लिए यह फोन काफी पॉवरफुल हो सकता है।
सैमसंग मोबाइल फेस्ट में 16000 रुपए सस्ता मिलेगा फोन
Nokia 9
मार्केट में नोकिया नाम से स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल नवंबर में ही नोकिया 9 लॉन्च कर सकती है। लीक के जरिए सामने आई डिटेल में यह पता चलता है कि फोन की बैक बैक बॉडी ग्लास की हो सकती है। फोन 5.5इंच क्वाड एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। डुअल रियर कैमरे वाला यह फोन स्नैपड्रैगन के 835 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। फोन में 4जीबी रैम होगी लेकिन फ्रंट में कोई फिजिकल होम बटन नहीं होगा। फिंगर प्रिंट बैक में हो सकता है।
सैन फ्रांसिस्को में 300 से ज्यादा IPHONE 10 हुए चोरी
Moto X4
मोटोरोला Moto X4 को इंडिया में 13 नवंबर को लॉन्च करने जा रहा है। लीक के मुताबिक फोन की कीमत 23,999 होने की उम्मीद है। फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज हो सकता है। फोन का डिस्पले 5.2 इंच होगा। पॉवर के लिए 3000एमएएच की बैटरी दी जारी है साथ ही फास्ट चार्जिंग भी दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का रियर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। फोन वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस से लैस है।
BSNL यूजर्स को 60% कम पैसे में मिलेगा 5 गुना ज्यादा डेटा
OnePlus 5T
वनप्लस अपना नया फोन OnePlus 5T, 16 नवंबर को लॉन्च कर सकता है। कंपनी इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन के जरिए एक्सक्लूसिव बेंचेगी। फोन का डिस्प्ले लगभग 6 इंच का होने की उम्मीद है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन 6जीबी और 8जीबी रैम के साथ दो वेरिएंट में आएगा साथ ही स्टोरेज भी 128जीबी और 256जीबी वेरिएंट में आएगा। इससे पहले कंपनी ने वनप्लस 3 का अपग्रेड वर्जन वनप्लस 3T भी लॉन्च किया था और उसी के बाद वनप्लस 5 लॉन्च किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वनप्लस 5T में 20 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
भारत में लॉन्च हुआ HONOR का HOLLY 4 PLUS, जाने कीमत
HTC U11 Life और HTC U11 Plus
हैंडसेट में एक 5.5 इंच आईपीएस डिस्प्ले होगा जिसका रिज़ॉल्यूशन 1440 x 2560 पिक्सल्स होगा। फोन में 3830 एमएएच बैटरी, 4 या 6 जीबी रैम व 64 या 128 जीबी स्टोरेज होगी। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इस लिस्टिंग से यह भी खुलासा होता है कि फोन का डाइमेंशन 153.99×75.99×9.2 मिलीमीटर होगा। बता दें कि इनमें से कई जानकारी पिछले लीक हुए एचटीसी यू11 प्लस के स्पेसिफिकेशन से मिलती है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखे फोन की तस्वीरों से पता चलता है कि आने वाले एचटीसी स्मार्टफोन में लगभग पतले बेज़ल (एचटीसी यू11 की तरह) होंगे और नीचे की तरफ़ बेज़ल नहीं दिए जाएंगे। एचटीसी यू11 प्लस में एक हेडफोन जैक नहीं होगा, बल्कि इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। फोन को सैफायर ब्लू और आइस व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। एचटीसी यू11 प्लस हैंडसेट में रियक पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
OPPO ने IPHONE X जैसा दिखने वाला फोन किया लॉन्च
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hTeUYT
Comments
Post a Comment