फौज की वर्दी में धोनी ने कश्मीर के युवा क्रिकेटरों को दिया गुरुमंत्र - Khabar NonStop
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ दिनों से कश्मीर पहुंचे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के उभरते क्रिकेटरों से मुलाकात कर उन्हें फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी। धोनी रविवार को कश्मीर में एक क्रिकेट मैच में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हुए थे। कुंजर में क्रिकट मैच का आयोजन सेना की ओर से करवाया गया।
श्रीनगर पुलिस ने 5 जुआरियों को किया गिरफ्तार
चिनार कोर्प्स ने ट्वीट किया
इसी बीच सेना के चिनार कोर्प्स ने ट्वीट किया, लेफ्टिनेंट कर्नल महेन्द्र सिंह धोनी उरी शहर के उभरते क्रिकेटरों से बातचीत करते हुये। महान क्रिकेटर से परामर्श मिलना यहां के क्रिकेटरों के लिये दुर्लभ पलों में से एक है।’ चिनार कोर ने कहा, धोनी ने उरी के युवा क्रिकेटरों को कहा कि कौशल से पहले फिटनेस जरूरी है। उन्होंने युवाओं को जरूरी परामर्श भी दिया।’’
Lt Col (Hony) Mahendra Singh #Dhoni interacting with budding cricketers of #Uri town; a life time opportunity for them to recieve tips from the #cricketing great.@adgpi @NorthernComd_IA @msdhoni http://pic.twitter.com/0nyd6x6LIv
— ChinarCorps.IA (@Chinarcorps_IA) November 24, 2017
देखें वीडियो
चिनार कोर ने धोनी के वीडियो और तस्वीरों को भी साझा किया जिसमें वह स्थानीय क्रिकेटरों और युवाओं के साथ बातचीत कर रहें और क्रिकेटर खेल रहे हैं। इस वीडियों में धोनी क्रिकेटरों को फिटनेस पर ध्यान देने के लिये कह रहे है।
अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक हुए घर में नजरबंद
#Fitness first…..followed by skill says Lt Col (Hony) #Dhoni to budding cricketers of #Uri. Also gives valuable tips to youngsters. @msdhoni @adgpi @NorthernComd_IA http://pic.twitter.com/ZIMirhQJ9U
— ChinarCorps.IA (@Chinarcorps_IA) November 25, 2017
Scintillating Cricket match between teams of North and South Kashmir at Kunzer Cricket Ground with Cricketing legend #msdhoni as the Chief Guest left an indelible mark in the cricketing history of the Valley.@NorthernComd_IA @adgpi @msdhoni http://pic.twitter.com/bfyf8Q7Xvm
— ChinarCorps.IA (@Chinarcorps_IA) November 26, 2017
धोनी ने कहा
माही इस दौरान स्थानीय लोगों और सेना के जवानों के साथ काफी घुलते मिलते नजर आए। धोनी ने मीडिया से कहा, भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज सिर्फ खेल नहीं है, बल्कि उससे कहीं ज्यादा है। मुझे लगता है कि सरकार को इस पर निर्णय लेने का अधिकार है और वही फैसला करेगी कि हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलेंगे या नहीं। माही का कहना है की मैंने बैडमिंटन, हॉकी और फुटबाल भी खेला है। मुझे इससे काफी फायदा भी हुआ क्योंकि इससे मेरी फिटनेस अच्छी हुई। हम बड़े ग्राउंड में खेलते थे। जहां सीनियर क्रिकेटर भी खेलते थे और जबतक मैच खत्म नहीं होता था हम दौड़ते रहते थे जिससे हमारी फिटनेस अच्छी हुई। बता दें की कश्मीर में माही ने युवाओं कों क्रिकेट की बारीकियों के बारे में भी अवगत कराया है और इस दौरान वो खुद गेंद फेंकते नजर आए।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2k374PW
Comments
Post a Comment