sss

; //]]>

नोटबंदी का एक साल, शुरू हुआ बीजेपी-कांग्रेस का पोस्टरवॉर - Khabar NonStop

Demonetization

दिल्ली। कल 8 नवंबर को नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने इसकी बरसी मनाई। भाजपा ने ‘एंटी ब्लैकमनी डे’ की संज्ञा दी और फायदे गिनाए। युवा कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला और पुरानी नोट को श्रद्धांजलि अर्पित की। जब यह फैसला लिया गया था तो देशवासियों ने बड़ी उम्मीद के साथ सरकार का साथ दिया। लेकिन एटीएम की लम्बी कतारों में लगते ही कुछ लोगों के सब्र का बढ़ टूट गया था। हालांकि देश के लोगों ने फिर भी आशा और उम्मीद की किरण सरकार से लगाई रखी।

दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी का हुआ एलान, घुट रहा लोगों का दम

नहीं दिखा कोई प्रत्यक्ष फायदा

नोत्बंदी का कोई भी प्रत्यक्ष फायदा नहीं दिखाई दे रहा है। देश विदेश के तमाम दिग्गज अर्थशास्त्री इस कदम की जमकर आलोचना कर चुके हैं। हालांकि सरकार की तरफ से हाल ही में कहा गया कि विश्वबैंक की सीईओ ने नोटबंदी और जीएसटी को अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर कदम बताया। बीजेपी नोटबंदी के एक साल पूरे होते ही इसके फायदे गिनाने के लिए जगह जगह अपने कार्यकर्ताओं को लगा रही है। बीजेपी की तरफ से कहा जा रहा है कि नोटबंदी से कश्मीर में आतंकी गतिविधियाँ और पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई है।

डेटिंग साइट पर फंसाया बिजनेसमैन, वीडियो के बदले मांगे 5 हजार डॉलर

शुरू हुआ पोस्टर वार

कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने पोस्टरवार के जरिये नोटबंदी के फायदे-नुकसान गिनाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी जगह जगह पर पोस्टर लगा कर नोटबंदी पर अपनी राय जनता के सामने रख रही है। पूरे लुटियन दिल्ली के हर सर्कल पर एक तरफ बीजेपी प्रधानमंत्री मोदी के फैसले को सही और अर्थव्यवस्था के लिए मजबूत कदम के रूप में दिखा रही है, वहीँ कांग्रेस पार्टी इसके विपरीत पोस्टर लगाकर अपने विचार व्यक्त कर रही है।

पीएम-राष्ट्रपति की तस्वीर को लेकर हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

जनता नहीं है खुश

बीजेपी इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ जरुरी जंग बता रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी इसे अर्थव्यवस्था पर प्रहार बता रही है। बीजेपी कह रही नोटबंदी ने काला धन रखने वालों को बेनकाब किया है। देश की अर्थव्यवस्था को गरीबों की ओर उन्मुख कर सामाजिक समरसता बनाने का काम किया है। कुल मिलकर दोनों पार्टियाँ पोस्टर लगाकर आपसी वार को धार दे रही हैं। आम जनता भी नोटबंदी से खासा सहमत नहीं दिख रही है। इसे चाहे बीजेपी ‘एंटी ब्लैकमनी डे’ के रूप में मनाये चाहे कांग्रेस इसे ‘काले दिवस’ के रूप में मनाये आम जनता के लिए यह दिन हमेशा याद रहने वाला ऐतिहासिक दिन रहेगा।

दिल्ली: ब्लू व्हेल ने फिर एक छात्र को बनाया अपना शिकार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hgj1gU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop