sss

; //]]>

गलत सूचना देने पर ट्विटर से मांगी गई विस्तृत जानकारी: लंदन - Khabar NonStop

twitter-logo

लंदन। लदंन में हाउस ऑफ कॉमन्स समिति न जो कि गलत खबरों एवं ब्रिटेन की राजनीति पर इसके प्रभाव की जांच कर रही ट्विटर से रूसी लिंक वाले अकाउंटों की विस्तृत जानकारी मांगी है। फेसबुक से भी कुछ दिन पहले समिति ने इसी तरह का अनुरोध किया था। दिग्गज इंटरनेट कंपनी द्वारा अमेरिकी कांग्रेस को उपलब्ध कराये गये उन साक्ष्यों पर डिजिटल, संस्कृति, मीडिया एवं खेल समिति के अध्यक्ष डेमियन कोलिंस ने गौर किया, जिनमें कंपनी ने अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हस्तक्षेप के उद्देश्य से की गयी रूस समर्थित सामग्री का जिक्र किया गया था। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि बाद में यह भी पता चला कि ब्रिटेन की राजनीति से पोस्ट की गयी कुछ सामग्री का संबंध था।

सैन फ्रांसिस्को में 300 से ज्यादा iPhone 10 हुए चोरी

ब्रिटेन की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी विदेशी तत्व का कोई दखल स्पष्ट तौर पर एक गंभीर मामला है। उन्होंने इंटरनेट रिसर्च एजेंसी से जुड़े अकाउंट और इसके (ट्विटर) द्वारा हटाये गये अन्य रूसी लिंक वाले अकाउंटों की सूची तथा ब्रिटेन से संबद्ध ऐसे अकाउंट से किये गये किसी भी पोस्ट का ब्योरा मांगा. कोलिंस ने यह सूचना नवंबर के अंत तक देने को कहा.

मार्क जुकरबर्ग से भी मांगी गई थी जानकारी

पिछले महीने सांसद ने फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग से भी ऐसे किसी विज्ञापन या पेज से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी थी। जिसके लिए या तो रूसी लिंक वाले अकाउंटों ने भुगतान किया था। या फिर या उन्हें बनाया था। कोलिंस ने कहा सोशल मीडिया प्रमुखों को समिति के समक्ष बुलाना होगा जिसके लिए उनकी योजना है कि वह अगले साल की शुरुआत में वाशिंगटन स्थित ब्रिटिश दूतावास में बैठक करें।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ytBNfF

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop