इवांका ट्रंप पहुंचीं हैदराबाद, मोदी संग डिनर पर होगी बात - Khabar NonStop
हैदराबाद। इवांका ट्रंप जो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार है। भारत पहुंच गई हैं। सुबह 5 बजे करीब इवांका हैदराबाद पहुंचीं। इवांका यहां ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री इवांका के लिए डिनर भी देंगे। भारत आकर इवांका ने कहा कि दोनों देश साथ में मिलकर काफी काम कर सकते हैं। आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश साथ में लड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद में करेंगे इवांका ट्रम्प की शाही मेजबानी
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
आपको बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था इवांका के हैदराबाद दौरे को देखते हुए काफी कड़ी की गई है। करीब 2500 सुरक्षाकर्मी इवांका की सुरक्षा में तैनात हैं। करीब 150 देशों के प्रतिनिधि ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में शामिल होंगे। इनकी सुरक्षा के लिए करीब 10,000 जवान तैनात हैं।
इवांका कार्यक्रम के इतर लगभग 20 मिनट तक पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी। इसके बाद डिनर का कार्यक्रम भी रखा गया है। शाम 4.45 बजे करीब इवांका समिट को संबोधित भी करेंगी।
ये है पूरा कार्यक्रम –
3.55 बजे – इवांका ट्रंप कार्यक्रम में पहुंचेंगी।
4 बजे – प्रधानमंत्री कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
4.40 बजे – सीएम चंद्रशेखर राव की ओर से स्वागत भाषण होगा।
4.45 बजे – इवांका ट्रंप भाषण देंगी।
4.50 बजे – पीएम मोदी का भाषण।
5.10 बजे – विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का भाषण।
भीख मांगने पर लगा बैन
इंवाका ट्रंप की हैदराबाद यात्रा को देखते हुए शहर में भिखारियों पर भीख मांगने पर रोक लगा दी गई। जब तक कि इंवाका यहां रहेंगी। शहर में सार्वजनिक स्थानों और चौक-चौराहों पर पुलिस कमिश्नर ने भीख मांगने या बच्चे और अपंग लोगों से भीख मंगवाना प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि जो आदेश की अवहेलना करेगा। उसे दंडित किया जाएगा।
आपको बता दें कि इस सम्मेलन का थीम ‘सर्वप्रथम महिलाएं, सभी के लिए समृद्धि’ रखा गया है। जिसका मकसद है महिला उद्यमियों की सहायता करना और वैश्विक आर्थिक वृद्धि को मजबूती देना। इवांका ट्रंप इस मौके पर दुनियाभर के 1000 उद्यमियों को संबोधित करेंगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Bp2xM1
Comments
Post a Comment