sss

; //]]>

हदिया ने कॉलेज डीन के फोन से अपने पति से की बात - Khabar NonStop

hadiya_1512012413_618x347

हदिया ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार शिवराज होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई जारी की। वे शहर पहुंची। उसके एक दिन बाद ही कॉलेज के डीन के फोन से उसने अपने पति से बातचीत की।

डीन ने बताया

जी कन्नन जो कि कॉलेज के डीन हैं, ने बताया है कि, ‘‘हदिया ने मेरे मोबाइल फोन से उसके पति से बात की है। मैंने उससे जब स्थानीय अभिभावक के तौर पर पूछा कि उसकी क्या किसी से बातचीत करने या मिलने की इच्छा है। तो उसने अपने पति से बात करने की इच्छा जाताई’’। हदिया (25 वर्षीय ) को कड़ी सुरक्षा के बीच कोयंबटूर से केरल पुलिस यहां संस्थान लेकर आई थी।

हादिया: जिससे प्यार करती हूं उसके साथ रहने की आजादी चाहिए

उसके पति शफीन जहां के बारे में पूछने पर हदिया ने कहा कि उसका उसके पति से पिछले कुछ महीनों से कोई संपर्क नहीं है, क्योंकि उसके पास मोबाइल फोन नहीं है। आपको बता दें कि हदिया ने इस्लाम धर्म कबूल कर केरल में एक मुस्लिम युवक से शादी कर लीष जिस को लेकर वे चर्चा में थी।

अखिला नाम से किया आवेदन

डीन ने कहा, ‘‘लगता है अपने पति से बातचीत के बाद उसे अवसाद से राहत मिली है। किसी से उसके मिलने पर या किसी से बातचीत करने पर कोई भी पाबंदी नहीं लगाई गई है’’। उन्होंने कहा कि कॉलेज में व्याप्त तनावपूर्ण माहौल और उसकी वजह से छात्रों को हो रही असुविधा पर भी हदिया ने खेद जताया है। अपने नाम में बदलाव के लिए उसने कोई भी आवेदन नहीं दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि अपने पिछले हिंदू नाम-अखिला अशोकन से ही उसने इंटर्नशिप के लिए आवेदन दिया है।हालांकि छुट्टियों के दौरान उसे किसके साथ और कहां भेजा जाएगा। इस बात को लेकर थोड़ा भ्रम है।  इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाएगा।

लव जिहाद: हादिया की आज सुप्रीम कोर्ट में होगी पेशी

हदिया पर  भी होंगे नियम लागू

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि उसपर भी कॉलेज के सभी नियम, नियमन और पाबंदियां लागू होंगी। उसे अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए सप्ताह में एक बार  हॉस्टल वार्डन के साथ बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zQPWnS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop