राजनाथ सिंह: पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को मैं सिर पर बैठाकर चलूंगा - Khabar NonStop
लखनऊ। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि ‘भाजपा के पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं का पसीना व्यर्थ नहीं जाएगा, पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को मैं सिर पर बैठाकर चलूंगा। भाजपा में किसी का सिर झुकने नहीं दिया जाएगा।’
निकाय कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
राजनाथ सिहं सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। और वहां निकाय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर चुनाव की अपनी एक अहमियत होती है, लेकिन अन्य चुनाव से ज्यादा निकाय चुनाव की अहमियत होती है। अगर जनता की स्थानीय निकाय चुनाव में कोई पहली ‘च्वाइस’ है, तो वह भाजपा है।
विधायक अमीत भास्कर साटम ने बच्चो को पढ़ाया स्वछता का पाठ, पीएम की तारीफों के बांधे पुल
बिल गेट्स को विकास के काम करने के लिए किया आमंत्रित
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, “जब तक लखनऊ में हमारा मेयर नहीं होगा तब तक चाहकर भी यहां विकास नहीं किया जा सकता। भाजपा सुशासन की राजनीति करती है। 104 किलोमीटर लंबे रिंग रोड पर लखनऊ में काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी के कुछ शहरों को चुनकर बिल गेट्स को मैंने वहां विकास के काम करने के लिए आमंत्रित किया है।
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा
इतना ही नहीं राजनाथ ने कहा कि भाजपा के सभी विरोधी अब एक हो गए हैं और देश की अर्थव्यवस्था खराब है। इसका झूठा प्रलाप कर रहे हैं। मूडीज जो कि विश्व की सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसी है। उसने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था एक बेहतरीन अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक पूंजी स्थापित करने की योग्यता अगर किसी देश में है, तो वो इंडिया है।
गुजरात चुनाव: बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mF52qm
Comments
Post a Comment