केजरीवाल और कुमार विश्वास होंगे ‘आमने-सामने’, आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज - Khabar NonStop
दिल्ली। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) की आज यानी कि गुरूवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास की आपस में दूरियां बढतीं जा रहीं है। जिस कारण पार्टी में थोड़ी असहज स्थिति कायम है। जब पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास के बीच दूरियां बढती जाएंगी तो दल में थोड़ी असहज की स्थिति हो ही जाएगी। दोनों पक्ष ही यह कयास लगाने में जुटे हैं कि दूसरा पक्ष इस राष्ट्रीय परिषद की बैठक में क्या कदम उठाएगा। राष्ट्रीय परिषद ‘आप’ में फैसले करने वाली दूसरी सबसे बड़ी इकाई है।
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले ही आप को लगा झटका
साल 2015 में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण
साल 2015 में हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ही योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर निकाला गया था। ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के आरोप में दोनों नेताओं को निकाला गया था। दोनें ने ही केजरीवाल के कामकाज के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए थे। इतनी ही नहीं दोनें नेताओं ने उस वक्त पार्टी से निकाले जाने पर आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उनसे धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई।
आप पार्टी के चुनाव में पैर जमाने से किसको होगा फायदा
विश्वास ने किया था ये दावा
नवंबर 2012 में पार्टी की स्थापना के बाद पहली बार संस्थापक सदस्य विश्वास ने दावा किया कि वक्ताओं की सूची में उनका नाम नहीं है। ‘आप’ के एक विधायक ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर कहा कि बैठक में बढ़ती बेरोजगारी, नोटबंदी और कृषि संकट पर चर्चा होगी। इतना ही नहीं कुमार विश्वास के एक सहयोगी ने भी बताया कि, “ एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर कुमार भाई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे।” केजरीवाल के समर्थकों ने भी प्रतिक्रिया जाहिर कर कहा कि बैठक में कोई समस्या होने की आशंका नहीं है। बैठक योजना के मुताबिक ही होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z5uXMT
Comments
Post a Comment