चीन: इस मिसाइल से नहीं बच सकेगा दुनिया का कोई भी देश - Khabar NonStop
बीजिंग। चीन की सेना में लंबी दूरी वाली एक ऐसी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अगले साल शामिल होने वाली है, जो कई परमाणु हथियारों को एक साथ ले जाने सहित ‘दुनिया के किसी भी स्थान’ के लक्ष्य को भेदने में सक्षम होगी।
अमेरिका के सबसे ख़तरनाक अपराधी चार्ल्स मैनसन की हुई मौत
ग्लोबल टाइम्स ने बताया
यह नई मिसाइल डोंगफेंग-41, मैक 10 से भी ज्यादा तीव्र गति वाली है। यह दुश्मनों की मिसाइल चेतावनी और रक्षा प्रणाली में भी सेंध मारने में सक्षम है। ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि साल 2012 में इस मिसाइल की घोषणा होने के बाद से अब तक इसका आठ बार परीक्षण हो चुका है और यह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में 2018 में शामिल हो जाएगी।
श्रीलंका में भड़का धार्मिक दंगा, हालात बिगड़े-सेना की हुई तैनाती
शु गुआंगु का कहना
चीन आर्म्स कंट्रोल एंड डिसआर्मामेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहकार शु गुआंगु ने कहा कि अगर यह मिसाइल सेना में सेवा देना शुरू करती है तो इसे काफी मजबूत होना होगा। साल 2012 में इस मिसाइल की घोषणा होने के बाद से अब तक इसका आठ बार परीक्षण हो चुका है और यह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में 2018 में शामिल हो जाएगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zWUIgh
Comments
Post a Comment