अर्जेंटीना में मानव जैसे चेहरे के साथ पैदा हुआ बकरी का बच्चा - Khabar NonStop
एक बकरी का बच्चा पैदा होने के बाद से ही लोगों के बीच दहशत का कारण बना हुआ है। शायद ही आपने कभी ऐसा वाकया देखा या सुना हो। लेकिन यह कोई स्वप्न नहीं बल्कि हकीकत है। जी हां यह सब हुआ है अर्जेंटीना के सैन लुइस प्रांत में। अर्जेंटीना में मानव जैसे चेहरे के साथ एक बकरी के बच्चे का जन्म हुआ। बकरी के बच्चे के चेहरे को देखते ही स्थानीय नागरिक भयभीत हो गये और उन्होनें इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के मुताबिक बकरी का जन्म मध्य अर्जेंटीना के सैन लुइस प्रांत में हुआ था। जन्म के समय बकरी के बच्चे का चेहरा बिलकुल सपाट था। यह बच्चा केवल तीन घंटे जीवित था।
दुनिया के अनोखे नाई, 15 कैचियों से एक साथ काटते हैं बाल, देखें विडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
इस अनोखे बकरी के बच्चे की फोटो स्वामी ग्लैडीज़ ओवीडो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्होनें लिखा कि मानव जैसे चहरे के साथ एक अनोखे बकरी के बच्चे के जन्म से स्थानीय लोग दहशत में आ गये। लोगों ने बकरी के बच्चे को चम्मच से दूध पिलाने की कोशिश की, लेकिन बच्चे ने दूध नहीं पिया। स्वामी ग्लैडीज़ ओवीडो ने बताया कि जन्म के कुछ देर बाद ही बच्चे की मृत्यु हो गयी।
एक साथ पुल से छलांग लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें क्या था खास
पुलिस भी हुई सतर्क
बकरी के बच्चे की चौंकाने वाली तस्वीरें शीघ्र ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। कुछ डरावना जैसा दिखने वाला यह बच्चा दुनिया में तो नहीं है लेकिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। यहां तक कि स्थानीय पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया। पुलिस ने खेत में एक अधिकारी को विचित्र जानवर के जन्म की जानकारी जुटाने के लिए भेज दिया। पुलिस ने वहां पहुंचकर बकरी के इस बच्चे की मालकिन ग्लैडिस ओवीडो से पूछताछ भी की। वेबसाइट लॉ-वोज के मुताबिक पूछताछ में ऐसा कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया जिससे यह पता चल पाता कि उसका चेहरा ऐसा क्यों है।
पुराने प्यार के जाने से झड़ गए बाल, नए के आने से आए नए बाल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mas0We
Comments
Post a Comment