sss

; //]]>

मैरी कॉम ने रचा इतिहास, एशियन वुमन बॉक्सिंग में जीता गोल्ड - Khabar NonStop

Mary Kom

भारतीय स्टार महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बुधवार को गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रच दिया है। मैरी कॉम ने मुक्केबाजी की एशियाई चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है जिसके बाद ये एशियाई चैंपियनशिप में उनका ये पांचवा गोल्ड मेडल है।

मिशेल के बाद रोहित शर्मा के कैच की हो रही है चर्चा…

दरअसल, मैरी कोम ने खिताबी मुकाबले में उत्तरी कोरिया की किम हयांग-मी को हराया है। इससे पहले उन्होंने फ्लाइवेट वर्ग के सेमीफाइनल में जापान की सुबासा कोमुरा को 5-0 से करारी मात दी थी। फाइनल में किम हयांग-मी को हराकर मैरी कॉम ने टूर्नामेंट में अपना पांचवा पदक हासिल कर लिया है। इससे पहले 35 वर्षीय मैरी कॉम ने इस प्रतियोगिता के पिछले चरणों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। मैरी ने साल 2003, 2005, 2010 और 2012 में गोल्ड मेडल हासिल किया। मगर साल 2008 में उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था। इस जीत के बाद मैरी कॉम ने साबित कर दिया है कि वो आज भी भारत की स्टार महिला मुक्केबाज हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरीकॉम को इस जीत पर बधाई दी है।

एशियाई चैंपियनशिप :फाइनल में मैरी कॉम-सोनिया, पांचवें गोल्ड से एक कदम दूर मैरी कॉम



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ajlajg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop