sss

; //]]>

हिजबुल-अलकायदा घाटी को अशांत करने के फिराक में, दर्ज़नों आतंकी घुसे कश्मीर में - Khabar NonStop

al-Qaeda

जम्मू कश्मीर। भारत की खुफिया एजेंसीज ने जम्मू कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला होने की चेतावनी दी है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक अलकायदा के कमांडर जाकिर मूसा के साथ मिलकर हिजबुल मुजाहिदीन कश्मीर घटी में स्ट्राइक करने की योजना बना रहे हैं। ये आतंकी कश्मीर के पुलवामा में छिपे हुए हैं। खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अलकायदा और हिजबुल के आतंकियों ने 26 अक्टूबर को इस बाबत जम्मू-कश्मीर के पुलवामा इलाके में मीटिंग की। इस मीटिंग में आतंकियों ने कश्मीर घाटी में बड़े हमले को अंजाम देने की प्लानिंग भी की।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद

तीन आतंकियों ने पार की LOC, कश्मीर में छिपे

जानकारी के मुताबिक तीन पाकिस्तानी आतंकियों ने नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय सीमा में घुसपैठ की है। इन आतंकियों के पुलवामा के मलिकपुरा में छिपे होने की जानकारी है। टाइम्स नाउ के सूत्रों ने 13 अक्टूबर को कहा था कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में अस्थिरता फ़ैलाने के लिए आतंकवादियों के एक नए बैच को भेजा है। आतंकियों के इस बैच में 12 आतंकवादी शामिल हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये आतंकी कश्मीर में दाखिल हुए हैं या नहीं। इंटेलिजेंस रिपोर्ट के मुताबिक कमांडर जाकिर मूसा के नेतृत्व में आतंकी समूह आपस में मिलकर कश्मीर में अशांति फ़ैलाने की एक बड़ी योजना बना रहे हैं। आतंकी कमांडर जाकिर मूसा अपने चार अन्य साथियों के साथ हाल ही में जम्मू और कश्मीर के रायर और दुधपत्री क्षेत्र के बीच खान साहब के ऊपरी इलाकों से भारत में घुसपैठ कर चुके हैं। ये आतंकी हाल ही में हुई हिजबुल और अलकायदा की मीटिंग में भी शामिल थे।

AK-47 की गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

आतंकी इन रास्तों से करा रहे घुसपैठ

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सभी पाकिस्तानी नागरिकों के आतंकी ग्रुप को अलकायदा, हिजबुल समेत अन्य आतंकी ग्रुप गुलमर्ग इलाके से भारतीय सीमा में घुसपैठ करा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि आतंकवादियों ने इस बाबत 9 अक्टूबर को एक घंटे की लंबी बैठक भी की थी। सूत्रों का कहना है कि अलकायदा के कमांडर जाकिर मूसा को बड़गाम के खान साहेब इलाके में कहीं छिपाया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों की सूचना के बाद सुरक्षा बलों को इस घटनाक्रम से अवगत करते हुए अलर्ट रहने चेतावनी दी गई है। सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ अलर्ट पर हैं।

LOC पर फिर बढ़ा तनाव, फायरिंग जारी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xKfuxC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop