sss

; //]]>

अब यूपी के नोटिस बोर्ड भी रंगेंगे भगवा रंग में - Khabar NonStop

download (3)

लखनऊ। पहले तो यूपी रोडवेज की बसों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय भवन के का रंग भगवा रंगा गया था। अब इसके बाद राज्य में सड़कों के किनारे पर लगे नोटिस बोर्ड भी भगवा रंग में रंगे नजर आएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके तहत पीडब्लूडी विभाग के अंतर्गत आने वाले स्टेट हाइवे को छोड़कर अन्य सड़कों पर नोटिस बोर्ड लगेंगे जो भगवा रंग के होंगे।

पीलीभीत: घटतौली को लेकर किसानो ने किया हंगामा

सीएम योगी की तस्वीर भी होगी

आपको बता दें कि इसमें सीएम योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर भी होगी। और  इन नोटिस बोर्ड पर कुछ लिखा भी होगा। उस पर लिखा होगा कि ‘उत्तर प्रदेश शानदार सड़कों का प्रदेश’। यह प्रस्ताव मंजूरी के लिये विभाग ने आगे बढ़ाया है।

कंट्रास्ट में होगा बोर्ड

जानकारी के लिए बता दें कि सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि डेप्युटी सीएम केशव ने सड़कों के निर्माण में पारदर्शिता लाने के लिए, सभी सड़कों पर उनका पूरा विवरण नोटिस बोर्ड पर दर्शाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि नेशनल रोड कांग्रेस के नियमों के दायरे में ही नोटिस बोर्ड को लगाए जाएगा। लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये यह कंट्रास्ट होंगे। इतना ही नहीं रात में रोशनी पड़ने पर यह बोर्ड चमकते नजर आएंगे। इससे वाहनों को सड़क के किनारों का भी असानी से अहसास होगा जिससे हादसों में कमी भी आएगी। हालांकि मौजूदा बोर्ड नहीं बदलेंगे। सूचना देने वाले बोर्ड भगवा होंगे।

बुलंदशहर-भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों पर मुकदमा दर्ज

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के दफ्तर अब भगवा के दिखाई देतें हैं। इस बिल्डिंग को 1979 में बनाना शुरू किया गया था। 1982 में इसका उद्घाटन हुआ था। तब बिल्डिंग का रंग सफेद और गहरा भूरा था। मायावती सरकार में इस बिल्डिंग समेत सचिवालय की सभी बिल्डिंगों का रंगरोगन, सुंदरीकरण और मरम्मत हुई थी। उसी दौरान शास्त्री भवन को पूरा सफेद रंग का कर दिया गया था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ji30eo

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop