भाकियू (भानू) ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन - Khabar NonStop
बुलंदशहर: भाकियू ने किसान सहकारी चीनी मिल अनूपशहर को 20 नवम्बर को चलाने की अनुमति दे दी।
सभी किसानों को एक एक लाख रूपया ऋण माफ करने, निलम्बित प्रबंधक एसके अग्रवाल को तत्काल बहाल करने, कृषकों को मांग के अनुसार चीनी मिल से चीनी दी जाने, गांव तलवार के डाकघर में किसानों की राशि में की जा रही हेराफेरी की जांच करके दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, प्रत्येक गांव में ग्राम समाज की भूमि को चिन्हित करके गौशाला को देनेे, 60 वर्ष की आयु के किसानों को पेंशन देने आदि कि मांग करते हुए यूनियन ने एक ज्ञापन तहसीलदार जीतलाल सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया है। इस अवसर पर कान्ति प्रसाद शर्मा, संतोष मोहन शर्मा, रामअवतार, प्रदीप ठाकुर, करनवीर सिंह, वीर सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, खरगपाल, धर्मवीर सिंह, रामवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zHGQXk
Comments
Post a Comment