मजदूरी कर लौट रहे बाइक सवार को टैक्टर टाली ने रौंदा, एक की मौत - Khabar NonStop
बुलंदशहर- कोतवाली क्षेत्र के दनकौर रोड पर मजदूरी कर लौट रहे बाइक सवार राज मिस्त्री की सड़क हादसें में मौत हो गई जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के भाई ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरी रदी है।
तहरीर के अनुसार अशोक पुत्र सागर सिंह निवासी गजरौला थाना नरसेना बुलंदशहर हाल में सिकन्द्राबद के सलमेपुर रोड पर किराये के मकान में रहता है और राज मिस्त्री का कार्य करता था। शनिवार को अशोक दनकौर रोड स्थित गांव फरीदपुर में निर्माण का कार्य करने गया था। देर शाम वापस लौटते समय उसके साथ सरजीत पुत्र समय सिंह निवासी सलमेपुर भी बाइक पर आ रहा था। जैसे ही उनकी बाइक फरीदपुर बिजली घर के पास पहुंची तेजी से आ रहे टैक्टर टाली चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सको ने अशोक को मृत घोषित कर दिया जबकि सरजीत को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतक के भाई विजय सिंह ने टैक्टर टाली चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
हापुड़ में गुरूवार रात ट्रक ने युवक को रौंदा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yx03gX
Comments
Post a Comment