sss

; //]]>

जन्मदिन स्पेशल: लगान के सेट पर हुआ था किरण और आमिर को प्यार - Khabar NonStop

kiran raoकिरण राव भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक के रूप में जानी जाती हैं। वो मशहूर अभिनेता आमिर की पत्नी है। आज किरण का जन्मदिन है,तो इसी मौके पर आज हम किरण के जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में जानेगें जो अब तक आप नहीं नहीं है।

Birthday special: पिता के दाह-संस्कार को छोड कर बैटिंग करने उतरे थे विराट

जन्म

किरण राव का जन्म 7 नवंबर 1973 को तेलंगाना के एक परिवार में हुआ था। उनके दादा जे० रामेश्वर, वानापार्थी के राजा थे। राव ने अपना बचपन कोलकाता में गुज़ारा था। वहाँ उन्होंने लॉरेटो हाउस से अपनी प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी। 1992 में उनके माता-पिता ने कोलकाता को छोड़ने का फ़ैसला किया और वे मुंबई चले गए।

kiran raoपढ़ाई

किरण ने 1995 में, सोफ़ि़या कॉलेज मुंबई से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स को प्राप्त की थी। उन्होंने दो महीने के लिए सोफ़िया बहुतकनीकी में सोशल कम्यूनिकेशन मीडिया कोर्स किया लेकिन फिर छोड़ दिया और दिल्ली आ गई। उन्होंने अपनी मास्टर की डिग्री ए०जे-के मॉस कम्यूनिकेशन सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया से प्राप्त की थी। अदिति राव हैदरी उनकी ममेरी बहन है।

kiran rao

करियर की शुरुआत

किरण ने करियर की शुरुआत आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘लगान’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने आशुतोष को असिस्ट किया। किरण ने 2005 में अभिनेता आमिर खान से शादी की। किरण आमिर की दूसरी पत्नी हैं। आमिर ने पहली पत्नी रीना दत्ता से साल 2002 में तलाक ले लिया था।

जन्मदिन स्पेशल: तब्बू ने 7 भाषाओं में किया है काम

 फिल्में

किरण ने साल 2011 में फिल्म ‘धोबी घाट’ का निर्देशन किया। उन्होंने ‘लगान’, ‘मॉनसून वेडिंग’, ‘साथिया’ और ‘स्वदेश’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। ‘तारे जमीन पर’, ‘जाने तू या जाने ना’, ‘पीपली लाइव’, ‘तलाश’,‘डेली बैली’ दंगल, सिक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

kiran rao

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AfyWn7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop