sss

; //]]>

फसल बचाने में जिन्दा जला किसान, मौत - Khabar NonStop

farmer

सुलतानपुर। गुरुवार को गन्ने के खेत में पत्तियां जला रहे किसान की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पत्तियां जलाते वक्त आग पूरे खेत में फैल गई और वह फसल बचाने की कोशिश में आग की लपटों के बीच फंस गया।

दहेज़ उत्पीड़न: माँ बेटे को तीन साल की जेल

फसल बचाने में गंवाई खुद की जान

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के देवरी (कूम्ही) निवासी रामअवध सिंह (60) पुत्र सभाजीत सिघ गुरुवार की शाम गन्ने के खेत में सूखी पत्तियां इकट्ठा कर जला रहे थे। तभी आग फैल गई और खेत में खड़ी फसल जलने लगी। फसल बचाने की जद्दोजहद में रामअवध आग की लपटों में फंस गए। आसपास खेतों में कोई भी मौजूद नहीं था। जिसकी वजह से वे जिंदा जल गए।

पंचायत सदस्य को मारी गोली मार हमलावर फरार, पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

पीड़ित परिवार सदमे में

काफी देर बाद एक किशोर ने खेत से उठती आग की लपटों को देख इसकी सूचना गांव वालों को दी। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे रामअवध की मौत हो चुकी थी। उनकी पत्नी शशिमणि की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। मृतक के दोनों बेटे परदेश में नौकरी करते हैं। इस दर्दनाक हादसे से पीड़ित परिवार सहम उठा है और ग्रामीण सन्न हैं।

आयोजित हुई किसान पंचायत, किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jns40a

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop