शिवराज सिंह ने कहा, मम्मी-पापा नहीं, माता-पिता कहिये - Khabar NonStop
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत में मम्मी-पापा को माता-पिता कहा जाना चाहिए। उनका कहना है कि आजकल मम्मी-पापा कहने का चलन कुछ ज्यादा हो गया है।
दरअसल, आज हजारों स्कूली बच्चों के एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के सामूहिक गायन कार्यक्रम में शिवराज ने कहा, ‘आजकल माता-पिता की जगह मम्मी-पापा का चलन कुछ ज्यादा हो गया है। अंग्रेजी के मोह में हम भी कई बार पिता को डैड भी कह देते हैं।’ शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान अपने बचपन का किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘मेरे एक मित्र के पिताजी का स्वर्गवास हो गया था। मित्र अंग्रेजी प्रेमी थे। मित्र ने अंग्रेजी में मुझसे कहा कि उनके पिता डेड हो गए। (डेड शब्द की आवाज डैड की तरह आती है)’ इसी पर उन्होंने अंग्रेजी को अजीब विकृति करार देते हुए कहा, ‘पश्चिम में पिता के लिए डैड शब्द का चलन ठीक हो सकता है, लेकिन हमारे लिए माता-पिता पूजनीय हैं।’
अगले वर्ष से स्कूलों में पढ़ाया जायेगा ‘पद्मावती’ का पाठ: शिवराज सिंह चौहान
बता दें कि, वंदे मातरम के सामूहिक गान के कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय संगठन सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान ने किया था। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में शिवराज ने चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मिनी को एक बार फिर ‘राष्ट्रमाता’ के रूप में संबोधित भी किया और कहा कि देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पित करने वाले महापुरुषों का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए।
‘राष्ट्रमाता’ का अपमान करने वाली फ़िल्म स्वीकार नहीं: शिवराज सिंह
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B9yqY1
Comments
Post a Comment