sss

; //]]>

नरेंद्र मोदी के ट्वीट्स पर अमेरिकी यूनिवर्सिटी में हुआ शोध - Khabar NonStop

Narendra Modi

वॉशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता तो पूरे विश्व में फैली हुई है। उन्होनें व्यापक स्तर पर लोकप्रिय बनने के लिए काफी मेहनत भी की है। उनकी राजनैतिक भाषा शैली भी पूरी दुनिया में काफी सराही गयी है। प्रधानमंत्री मोदी के हास्य-व्यंग भरे ट्वीट भी काफी लोकप्रिय हुए थे। हाल ही में अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन (यूएम) स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन ने प्रधानमंत्री मोदी के 9,000 से ज्यादा ट्वीट्स पर अध्ययन किया। यूनिवर्सिटी ने प्रधानमंत्री मोदी के 6 साल तक के ट्वीट्स पर यह अध्ययन किया।

चीन: ईसा मसीह की तस्वीरें हटा लगाए चिनफिंग के पोस्टर

‘राहुल बाबा’ और ‘शहजादा’ पर हुआ रिसर्च

प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट्स पर यह अध्ययन अमेरिकी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने किया। उनके ट्वीट्स पर हुए इस अध्ययन का रिसर्च पेपर इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कम्युनिकेशन में प्रकाशित किया गया। गौरतलब हो प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर पर 3 करोड़ 60 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन (यूएम) स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन ने प्रधानमंत्री के सभी ट्वीट्स का अध्ययन किया। प्रधानमंत्री ने अपने तमाम ट्वीट्स में विपक्ष पर निशाना साधते हुए राहुल गाँधी को ‘राहुल बाबा’ और ‘शहजादा’ कहा था।

हिटलर की प्रतिमा का हुआ विरोध, म्यूजियम से पड़ा हटाना

मोदी का व्यंग एक राजनैतिक कटाक्ष

अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन (यूएम) स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन में इस अध्ययन का लेखन करने वाले अस्सिस्टेंट प्रोफेसर जोयोजीत पाल ने बताया, “हमने प्रयास किया है और बताया है कि कैसे वह लोकप्रिय बने। मोदी का व्यंग्य एक राजनीतिक कटाक्ष तैयार करता है। सोशल मीडिया पर कटाक्ष भरे संदेशों के पुन: ट्वीट में यह दिखाई देता है।”

पाकिस्तान भारतीय सेना से बचने के लिए करेगा ये, पाक PM ने किया ऐलान

नौ हिस्सों में बांटा गया ट्वीट को

नरेंद्र मोदी के ट्वीट्स पर हुए इस अध्ययन के बारे में विश्वविद्यालय ने जानकारी दी। बताया गया कि इस अध्ययन में नरेंद्र मोदी के ट्वीट्स को नौ केटेगरी में बांटा गया। ट्वीट को क्रिकेट, राहुल गांधी, मनोरंजन, कटाक्ष, भ्रष्टाचार, विकास, विदेशी मामले, हिंदुवाद और विज्ञान एवं तकनीकी में विभाजित किया गया। शोध में यह बात पाई गयी है कि नरेंद्र मोदी अपने चुनाव प्रचार के दौरान कटाक्ष भरे ट्वीट अक्सर करते हैं।

जर्मनी में एक पुरुष नर्स ने ली 106 लोगों की जान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mDkBPs

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop