अरविन्द केजरीवाल ने शिवराज पर साधा निशाना, कहा ‘आम की तरह चूस के फेंक दिया’ - Khabar NonStop
भोपाल। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल रविवार को मध्य प्रदेश में रैली कर रहे थे। उन्होनें मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। आम आदमी परी की शंखनाद रैली को भोपाल में संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि शिवराज सिंह की सरकार ने मध्य प्रदेश के लोगों को आम की तरह चूस लिया है। उन्होनें प्रदेश के मामा कहे जाने वाले शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होनें 15 साल में अपने शासन के दौरान किसी भी वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया। शिवराज सिंह ने युवा, विद्यार्थी और महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया।
जब I LOVE YOU सुनते ही फ्लाइंग किस देने लगे शिवराज सिंह चौहान
लगाये भ्रष्टाचार के आरोप
अरविन्द केजरीवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाये। उन्होनें शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मध्यप्रदेश को बचाने के लिए यहां पर भी अगले साल (नवंबर-दिसंबर में) विधानसभा चुनाव लड़ना पड़ेगा। यदि आप भ्रष्टाचार चाहते हो, तो शिवराज को वोट दो और यदि नहीं, तो ईमानदार आम आदमी पार्टी को वोट दें।” उन्होनें आगे कहा, “भाजपा मध्यप्रदेश में पिछले 14 साल से शासन कर रही है। भाजपा के शासन के पहले साल में पैदा हुआ बच्चा 10वीं कक्षा में पहुंच गया होगा। अच्छा शासन चलाया जाए तो एक बढ़िया मध्यप्रदेश खड़ा किया जा सकता है। मैं आपसे पूछता हूं कि क्या इस शासनकाल में शिवराज सिंह चौहान ने कोई एक अच्छा काम किया है, जो आपको याद आ रहा हो।”
अब भोपाल नगर निगम में भी रोज सुबह राष्ट्रगान व शाम को राष्ट्रगीत गाया जाएगा
आम आदमी पार्टी कर रही मध्य प्रदेश में विस्तार
राजनीतिज्ञों के मुताबिक अब आम आदमी पार्टी का अगला लक्ष्य मध्य प्रदेश है। पार्टी मध्य प्रदेश में अपना विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होनें इसलिए अगले विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद रैली के जरिये चुनावी बिगुल फूंक दिया है। अरविन्द केजरीवाल मध्य प्रदेश में अपनी सीढ़ी टक्कर सत्तासीन बीजेपी से मानते हैं। उन्होनें आगामी विधासभा चुनाव में मध्य प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं।
न्यूयॉर्क से ज्यादा स्वच्छ है भोपाल: शिवराज सिंह
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lUxm7M
Comments
Post a Comment