sss

; //]]>

अलीगढ़: एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष को मारी गोली - Khabar NonStop

wounded-shehzad-alam-burney_1510780273

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव शहजाद आलम बर्नी कोे बुधवार की रात करीब एक बजे गोली मार दी गई। एक युवक ने उन्हें उनके ही दफ्तर में घुसकर गोली मार दी। हमलावर अपने मुंह में कपड़ा बांधे था। जिस कारण उसे देखा नहीं जा सका।

पांच फायर की

उसने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर निशाना बनाते हुए पिस्टल से पांच फायर की। और वहां से भाग गया। एक गोली बर्नी की बाजू और दूसरी गोली जांघ में लग गई। उनके साथियों उन्हे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
वर्ष 2012-13 में शहजाद आलम बर्नी एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में वह समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव हैं।

पीलीभीत: बन्दी रक्षक लवकुमार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

कैसे हुआ हमला

बर्नी ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पान वाली कोठी के बराबर में स्थित बिल्डिंग में किराए पर कमरा लेकर बर्नी फाउंडेशन का आफिस बना रखा है। और वे अमीरनिशा में रहते हैं। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज इसरार अहमद ने ये बताया कि बर्नी अपने दो साथियों के साथ अपने आफिस में बैठे थे। एक युवक जो कि मुंह में कपड़ा बांधे हुए था, गेट को झटके से खोलकर अंदर घुसा और बर्नी को निशाना बनाया। और अपनी पिस्टल से पांच गोलियां चलाईं। आफिस में मौजूद तीनों लोगों ने बचने की कोशिश की। पर बर्नी इस से बच नहीं पाए। और बर्नी के शरीर में दो गोलियां लग गईं।

जानकारी मिलते ही एएमयू के छात्र नेता और छात्र मेडिकल कॉलेज में एकत्र होने लगे। पुलिस भी बड़ी संख्या में पहुंच गई थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन जावेद खां के अनुसार वारदात की जानकारी हुई है। लेकिन गोली मारी क्यों गई, इसका पता लगाया जा रहा है। शहजाद आलम बर्नी मूलरूप से बुलंदशहर जिले के निवासी हैं। AMU के इतिहास में शहजाद आलम बर्नी ऐसे पहले छात्रसंघ के अध्यक्ष हैं जिनको एएमयू में रिस्ट्रीकेट करने के साथ ही छात्रसंघ अध्यक्ष पद से सस्पेंड किया गया था।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mvnyS2

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop