sss

; //]]>

जन्मदिन स्पेशल: श्रीदेवी ने बांधी थी राखी फिर कर ली शादी - Khabar NonStop

Boney kapoorबोनी कपूर एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं। वे बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं में से एक हैं जो कि मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई, वांटेड जैसी ब्लाकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। आज का दिन खास इसलिए है क्योंकि आज उनका जन्मदिन है।

जन्म

बोनी का जन्म मेरठ, उ.प्र. में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरिंदर कपूर है जो कि बॉलीवुड फिल्म निर्माता थे। बोनी के भाई अनिल कपूर और संजय कपूर अभिनेता-निर्माता हैं।

जन्मदिन स्पेशल: फिल्म दुश्मन ने मिली थी पहचान

विवाह

बोनी की शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं-अर्जुन कपूर और अंशुला। 2 जून 1996 को बोनी ने भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी की। इन दोनों की दो लड़कियां हैं-जानवी और खुशी।

करियर की शुरुआत

बोनी ने अपना करियर लिजेंड शक्ति सामन्ता के अंडर काम करते हुए शुरू किया। निर्माता के तौर पर उनकी सबसे सफल फिल्म मिस्टर इंडिया रही जिसके निर्देशक शेखर कपूर थे। इस फिल्म में हीरो अनिल कपूर और हिरोईन श्रीदेवी थीं। यह फिल्म 1987 की दूसरी बड़ी हिट थी और भारत की क्लासिक फिल्मों में से एक रही।

-बोनी कपूर के अन्य प्रोडक्शन्स जैसे हम पांच, ने बॉलीवुड में मिथुन चक्रवर्ती और अमरीश पुरी को स्थापित होने में अहम भूमिका निभाई।

-बोनी कपूर ने कई बड़े सितारों को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया। उनके प्रोडक्शन की फिल्म वो सात दिन ने अनिल कपूर, फिल्म प्रेम ने संजय कपूर और तब्बू, फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे ने ईशा द्योल को लांच किया है।

-वे बॉलीवुड के सबसे चहेते निर्माताओं में से एक माने जाते हैं जिन्होंने हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ को प्रोड्यूस किया था।

जन्मदिन स्पेशल: सर मुहम्मद इकबाल को जन्मदिन की बधाई

-1997 में उन्होंने बॉक्स ऑफिस हिट जुदाई को प्रोड्यूस किया जिसमें श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थे।

-बोनी कपूर ने 1999 तक अनिल कपूर के करियर को भी संभाला और 2000 में उन्होंने फिल्म पुकार को प्रोड्यूस किया जिसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, नम्रता शिरोडकर, डैनी डैंगजोंगपा और ओम पुरी जैसी स्टारकास्ट थी।

-2002 में उन्होंने फिल्म कंपनी प्रोड्यूस की जिसके निर्देशक राम गोपाल वर्मा थे और फिल्म के कलाकार अजय देवगन, मोहनलाल, मनीषा कोइराला, विवेक ओबेरॉय और अंतरा माली थे।

-2004 के ऑस्टिन फिल्म फेस्टिवल और न्यूयार्क एशियन फिल्म फस्टिवल में भी क्रिटिकली अक्लेम्ड रही।

-बोनी की 2004 में आई फिल्म रन जिसमें अभिषेक बच्चन हीरो थे, बॉक्स ऑफिस हिट रही। फिल्म में विजय राज द्वारा की गई कॉमेडी आज भी लोगों को हंसाने पर मजबूर कर देती है।

-इसी के बाद आई बोनी द्वारा प्रोड्यूस की गई एक और कॉमेडी फिल्म नो एंट्री 2005 की बॉलीवुड की बड़ी हिट फिल्म में से एक रही। फिल्म काफी पापुलर रही।

जन्मदिन स्पेशल: 36 की हुई बाहुबली की देवसेना

-2009 में बोनी कपूर ने फिल्म वांटेड प्रोड्यूस की जिसमें सलमान मुख्य अभिनेता थे। फिल्म की रिलीज पर इसने बाॅक्स आॅफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े।

-इस फिल्म के साथ सलमान ने भी अपना कमबैक किया। वांटेड 2009 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म रही।

प्रसिद्ध फिल्में

हम पांच, वो सात दिन, मिस्टर इंडिया, रात, रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, सिर्फ तुम, पुकार, हमारा दिल आपके पास है, कोई मेरे दिल से पूछे, कंपनी, शक्ति, खुशी, रन, क्युं हो गया ना, बेवफा, नो एंट्री, वांटेड, मिलेंगे मिलेंगे, तेवर।

 

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AAYfRi

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop