sss

; //]]>

मणिपुर: असम राइफल्स के जवानों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर - Khabar NonStop

178367-asam-rifels

इम्फाल। आज असम राइफल्स के जवानों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। आपको बता दें कि पुलिस ने बताया है कि यह मुठभेड़ म्यांमा सीमा से लगे चंदेल जिले में हुई है। सुबह करीब पांच बजे ये मुठभेड़ चाकपिकोरांग पुलिस थाने से करीब 18 किमी दूर चमोल गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि गांव में अतिरिक्त बलों को भेजा दिया गया है।

इसी जिले के मान मणि गांव में आतंकियों ने दो दिन पहले शक्तिशाली आईईडी में विस्फोट किया था। जिसमें असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए थे। तथा 6 अन्य घायल हो गए थे। स्थानीय मीडिया को इमेल के जरिए भेजे गए वक्तव्य में सोमवार को हुए हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन रिवॉल्यूशनरी पीपल्स फ्रंट (आरपीएफ) ने ली थी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hvfP11

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop