sss

; //]]>

नहीं रहे सऊदी अरब के प्रिंस, यमन सीमा के पास हेलीकॉप्‍टर हादसे में मौत - Khabar NonStop

Saudi Arab

दुबई। सऊदी अरब के एक वरिष्ठ शहजादे प्रिंस मंसूर बिन मोकरिन की हेलीकॉप्‍टर हादसे में मौत हो गई। इस हेलीकॉप्‍टर में शहजादे के अलावा कई उच्‍च स्‍तर के सरकारी अधिकारी मौजूद थे और सभी की मौत हो गयी।

दरअसल, ये हादसा रविवार को यमन सीमा के पास सऊदी अरब के असीर प्रांत में हुआ है जिसमें प्रिंस मंसूर के साथ कई उच्‍च स्‍तर के सरकारी अधिकारी की मौत हो गयी है। सोमवार को सऊदी अरब के गृह मंत्री ने हादसे की पुष्टि की। जहां हादसा हुआ है वो यमन की सीमा से 160 किलोमीटर दूर है। फ़िलहाल हेलीकॉप्‍टर के मलबे की तलाश की जा रही है। अभी तक किसी बड़े अधिकारी ने हादसे के पीछे किसी साजिश की आशंका नहीं जताई है और न ही कोई टिप्पणी की है। दुबई स्थित समाचार चैनल अल-अरबिया ने बताया है कि, दुर्घटना में शहजादे मंसूर बिन मुरकिन और सात अन्य की मौत हो गई। मंसूर, असीर प्रांत के उप गवर्नर थे। शहजादा मंसूर शहजादे मुरकिन बिन अब्दुलअजीज के बेटे हैं जो खुफिया सेवा के पूर्व निदेशक रहे हैं और कभी गद्दी के दावेदार भी रह चुके हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है और हेलिकॉप्टर के मलबे की तलाश की जा रही है।

सब तरीके हुए फेल, अब बांग्लादेश कराएगा इनकी नसबंदी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j4BQrq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop