सरकार को कृषि और किसानों पर विशेष ध्यान देना चाहिए: वेंकैया नायडू - Khabar NonStop
नागपुर। किसानों का साथ देते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा है कि सरकार को कृषि और किसानों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। किसानों को इसकी जरूरत है। इसके साथ ही वे ये भी बोले कि खेती करने वालों के मसलों पर वैधानिक समितियों व मीडिया में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने बारे में बात करते हुए कहा है कि वे खुद एक किसान हैं और वे इस बात पर गर्व करते हैं
पीएम समेत राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति करेंगे उत्तराखंड का दौरा
कृषि उत्पादों के आवागमन के प्रतिबंधों हटाने का दिया सुझाव
इसके साथ ही वे बोले कि गांवों और कृषि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देश में कृषि उत्पादों के आवागमन के प्रतिबंधों को हटाने का भी सुझाव दिया। नायडू यहां खेती पर आयोजित एग्रोविजन नामक एक सम्मेलन के उद्घाटन पर पहुंचे थे। जिसके बाद बोल रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्वयं एक किसान हूं और मुझे इस बात का गर्व है कि किसान देश के अन्नदाता हैं। भारत की मूल संस्कृति कृषि है और यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह किसानों की चिंता को देखे।’’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yrVUGW
Comments
Post a Comment