sss

; //]]>

हर्षवर्धन: खतरनाक है पर जानलेवा नहीं है वायु प्रदूषण - Khabar NonStop

download (2)

दिल्ली में प्रदूषण की बजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुशकिल हो गया था। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन भारत में प्रदूषण के कारण हुई लाखों लोगों की मौत का दावा करने वाली अंतरराष्ट्रीय अध्ययन सेइत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि, किसी की मौत के लिए प्रदूषण को जिम्मेदार बताना संभवत: ज्यादती होगी।

आज भी दिल्ली पर स्मॉग की चादर, 53 ट्रेनें लेट, 5वीं क्लास तक स्कूल बंद,

लैंसेट काउंटडाउन 2017 का दावा

बता दें कि पिछले हफ्ते लैंसेट काउंटडाउन 2017 ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें दावा किया था कि अकेले भारत में वायु प्रदूषण ने वर्ष 2015 में 25 लाख लोगों की जान ले ली। कुछ दूसरे अध्ययन में भी भारत में वायु प्रदूषण के कारण हुई मौतों की बात की है, हालांकि उनमें बताए आंकड़े अलग-अलग हैं।

हर्षवर्धन ने कहा

हर्षवर्धन ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि, ‘इन अध्ययनों को अंतत: भारत केंद्रित ही होना है। यदि आपको फेफेड़ों से जुड़ी बीमारी होती और अगर प्रदूषण के कारण आपके वायु कोष्ठकों (एल्वेयोली) को लगातार नुकसान पहुंच रहा है, फिर एक दिन आपकी मृत्यु हो जाती है, तो आप कुछ हद तक प्रदूषण को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। लेकिन मैं ये नहीं मानता हूं कि हमें सामान्यीकरण करते हुए कहना चाहिए कि प्रदूषण के कारण लाखों लोग मर रहे हैं।

खराब हवा को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली में ठंड के बढ़े कोहरे और वायु प्रदूषण को लेकर इससे पहले ये कहा था कि खराब हवा को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं और उम्मीद है कि हालात अगले कुछ दिन में सामान्य हो जाएंगे। बीते दिनों में दिल्ली में वायु प्रदूषण बहुत ही बुरी स्थिति में पहुंच गया और इलाके में कोहरे की मोटी चादर छाई दिखाई दी थी। जिसके चलते सरकार ने राजधानी के स्कूलों को रविवार तक बंद करने, निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने और शहर में ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mdsRFr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop