sss

; //]]>

ट्रंप ने उत्तर कोरिया को दी चेतावनी, कहा-बंद करो परमाणु धमकी - Khabar NonStop

Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एशियाई दौरे पर हैं। इस दौरान ट्रंप ने बुधवार को एशिया में दिए अपने पहले बड़े भाषण में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग को सीधे निशाना साधा है और कहा है कि, परमाणु उकसावे की लगातार कार्रवाई का परिणाम उत्तर कोरिया का विनाश हो सकता है।

US: टेक्सास के चर्च में फायरिंग में 26 की मौत, ट्रंप ने जाहिर किया दुःख

बता दें कि, ट्रंप ने पहले भी उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है इसके बावजूद उत्तर कोरिया का वही रवैया रहा है। बुधवार को ट्रंप ने दक्षिण कोरिया की संसद में भाषणदिया और इसी दौरान उत्तर कोरिया पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जो हथियार आप अपने पास रख रहे हैं, वह सुरक्षित नहीं हैं। ये आपके देश को गंभीर खतरे की तरफ ले जा रहे हैं। जितना ही आप इस अंधेरे पथ की ओर अग्रसर होंगे, आपके लिए उतनी ही मुश्किलें बढ़ेंगी।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि, ‘यह प्रशासन अमेरिका के पहले के प्रशासन से काफी अलग है। आज जब मैं उत्तर कोरिया को कुछ बोल रहा हूं तो उम्मीद करता हूं कि मैं केवल अपने देश की तरफ से नहीं बोल रहा हूं, बल्कि पूरे सभ्य देशों की ओर से बोल रहा हूं। हमें कमजोर न समझें और हमारी परीक्षा न लें।’ ट्रंप ने उत्तर कोरिया को चेतवानी देते हुए अलग थलग करने की और भी इशारा किया और कहा कि, ‘विश्व एक दुष्ट शासन को नहीं सह सकता, जो परमाणु हमले की धमकी देता है। सभी जिम्मेदार देशों को उत्तर कोरिया के क्रूर शासन को अलग-थलग करने के लिए एकसाथ काम करना चाहिए।’

ट्रंप का अकाउंट डिएक्टिवेट करने पर, ट्विटर कर्मचारी को नोबेल देने की उठी मांग



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ztXyJE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop