sss

; //]]>

मथुरा में मेयर पद के लिए किन्नर ने किया नामकरण - Khabar NonStop

Mathura

मथुरा-उत्तर प्रदेश मे शुरू हुये निकाय चुनाव मे जहाँ महिला और पुरुष नेता अपना भाग्य आजमाने को चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। वहीं, भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में एक किन्नर आज सबसे पहले मेयर पद के लिये अपना नामांकन दाखिल करने पहुँचा और अपनी जीत को लेकर पूरी तरह संतुष्ट भी नज़र आया।

अमित शाह और स्मृति ईरानी ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया अपना नामांकन

मथुरा डीएम ऑफीस पर नाचते गाते ये वो किन्नर है जोकि आज अपने साथी किन्नर पूर्व सभासद मुन्ना किन्नर को समर्थन करने के लिये डीएम ऑफीस पर आये हैं। मुन्ना किन्नर के साथ ये लोग उसका मेयर के पद हेतु नामांकन कराने पहुँचे है। किन्नर मुन्ना को मेयर पद के प्रत्याशी के तौर पर खड़े होने से इन किन्नर समाज के लोगों में खासा उत्साह है और ये किन्नर आज के लोग शहर भर में ढोल नगाणो के साथ नाचते गाते मस्ती मे डूबे हुये नज़र आय। वहीं, मेयर के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे किन्नर मुन्ना का कहना है कि, ‘जीएसटी और नोट बंदी से जब लोग परेशान हुए हैं तो ऐसे में हम किन्नर समाज के लोगों का धँधा भी चौपट हो गया है। जो लोग हमको पहले पाँच हजार रुपया देते थे वो आज पाँच सौ दे रहे हैं।’ आज हमारे मथुरा की गलियों की .बिजली के तारो के साथ सरकारी अस्पतालों की और देश के नेताओं की स्तिथि काफी खराब हो गइ है इसीलिए अब हमें सामने आना पड़ा है। हम तो यही कामना करते हैं जब तुम सभी लोग खुश होंगे तो हम भी खुश होंगे क्योंकि हम किन्नर तो आज भी माँग रहे हैं और आगे भी नाच गाकर मांगते रहेंगे। हम तो यही चाहते हैं कि, जिसको भी चुनो अच्छा नेता चुनो जोकि की मथुरा का विकास कराये और अगर मुझे जीत मिलती है तो देखना की एक साल में ही मथुरा की काया पलट जायेगी।’

द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू पुलिस बल रहे मौजूद



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A3Gk4N

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop