‘मानसून शूटआउट’ का नया गाना ‘अंधेरी रात में दीया’ रिलीज, आप भी देखें - Khabar NonStop
‘पद्मावती’ की रिलीज़ डेट टलने के बाद से ‘मॉनसून शूटआउट’ का ‘फुकरे रिटर्न्स’ का टकराव होने से रह गया और ‘फुकरे रिटर्न्स’ एक हफ्ते पहले रिलीज हो रही है। फुकरे के पहले रिलीज़ होने की वजह से नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म ‘मॉनसून शूटआउट’ 15 दिसम्बर को रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही इस फिल्म का एक और गाना रिलीज़ किया गया है।
बता दें कि, कुछ दिन पहले ही अरिजीत सिंह की आवाज में गया ‘पल’ सॉन्ग रिलीज किया गया था जिसे खूब पसंद भी किया गया था लेकिन अब नेहा भसीन की आवाज में एक नया गाना रिलीज किया गया है जो पार्टी नंबर है। इस गाने में नवाजुद्दीन की फिल्म में भूमिका की भी झलक साफ़ दिखाई दे रही है। ‘अंधेरी रात’ में गाने में फिल्म के कैरेक्टर और फिल्म किस तरह की होगी उसकी भी झलक दिखाई देती है। इस गाने को रोचक कोहली ने कंपोज किया है। बताते चलें कि, मॉनसून शूटआउट’ क्राइम थ्रिलर है, जिसको अमित कुमार ने डायरेक्ट किया है और गुनीत मोंगा, अनुराग कश्यप, अरुण रंगाचारी और विवेक रंगाचारी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ विजय वर्मा, नीरज कबी और तनिष्ठा चॅटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
मां ने बेटी को प्रेग्नेंसी टेस्ट करते पकड़ा,फिर जो हुआ
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A4lENt
Comments
Post a Comment