अरूणाचल दत्त: डेंगू के मसले पर ममता सरकार के खिलाफ लिखा फेसबुक पोस्ट - Khabar NonStop
कोलकाता। डॉक्टर अरूणाचल दत्त चौधरी को पश्चिम बंगाल में एक फेसबुक पर एक पोस्ट लिखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया गया है। डॉक्टर ने डेंगू के बढ़ते मरीजों और इसका सामना करने के लिए सरकारी अस्पताल में नाकाफी इंतजामों को लेकर इस पोस्ट में अपना अनुभव शेयर किया था। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा कि राज्य में डेंगू की बीमारी से संबंधित तथ्यों को सरकार दबाने की कोशिश कर रही है। अस्पतालों को इसके बारे में मौखिक निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी इस बारे में जानकारी उजागर नहीं करेगा। कई लोगों ने अरूणाचल दत्त चौधरी के इस पोस्ट को कमेंट के साथ शेयर किया। इस फेसबुक पोस्ट सामने आने के बाद डॉक्टर अरूणाचल को निलंबन का नोटिस थमा दिया गया।
35 हजार शब्दों में लिखा गया ट्वीट, दो लड़कों ने जाल में फंसाया ट्विटर को
आठ अक्टूबर को किया गया पोस्ट
एफबी पर आठ अक्टूबर को किए गए पोस्ट में डॉक्टर अरूणाचल दत्त जो कि उत्तरी 24 परगना जिले के बारासत जिला अस्पताल में नियुक्त हैं। उन्होंने 6 अक्टूबर के अपने अनुभव को साझा किया था। इसके साथ उन्होंने दो फोटो भी पोस्ट किए हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, “6 अक्टूबर को मेरी ड्यूटी सुबह 9 बजे से अगले दिन 9 बजे तक लगाई गई थी। मैं मरीज के दाखिले, रेफरल और यहां तक कि मौत के लिए जिम्मेदार था। 24 घंटे लगातार काम करने के बाद मेरी क्या हालत होगी?” “हर एक मरीज बुखार से पीड़ित था। कई मरीजों की ब्लड रिपोर्ट में साफ लिखा था कि उन्हें डेंगू है। लेकिन उन पर डॉक्टर्स ध्यान नहीं दे पा रहे थे। और देते ही कौसे क्योंकि अस्पताल में करीब 500 मरीज थे।
निलंबन आदेश जारी किया
डॉक्टर के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से निलंबन आदेश जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि अरूणाचल दत्त चौधरी की पोस्ट “जनता में चीजें गलत तरह से पेश करने वाले और अस्पताल प्रशासन के लिए पमानजनक है। ” पश्चिम बंगाल डॉक्टर फोरम ने सरकार के फैसले का विरोध करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने कथित फेसबुक पोस्ट को सरकार की छवि को खराब करने के रूप में पाया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ySqo9j
Comments
Post a Comment