तेजप्रताप की धमकी पर जेडीयू ने दिया करारा जवाब, ‘हमने भी चूड़ियाँ नहीं पहन रखी’ - Khabar NonStop
बिहार-राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव ने बुधवार को सुशिल मोदी को घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी जिसके बाद से बिहार की राजनीति में एक नया उबाल देखने को मिल रहा है। तेजप्रताप की धमकी पर जेडीयू ने जवाब में कहा है कि अगर तेजप्रताप घर में घुसकर मरेंगे तो हमने भी चूड़ियाँ नहीं पहन रखी।
शाहनवाज: भगवान श्रीराम सबके हैं, उनके बताए रास्ते अहम
क्या कहा जेडीयू ने ?
गुरुवार को जेडीयू की तरफ से दो प्रवक्ताओं ने तेजप्रताप यादव पर पलटवार किया है।जेडीयू प्रवक्ता नीरज ने चुनौती देते हुए कहा कि, तेजप्रताप पहले सुशील मोदी के घर होने वाली शादी में हंगामा कर के दिखायें, हम तेजप्रताप को उनकी औकात बता देंगे।’ इसके बाद उन्होंने लालू पर हमला बोलते हुए कहा कि, बिहार में कानून का राज है, ऐसे में ये समझने की जरूरत है कि लालू ने अपने बेटों को किस तरह के संस्कार दिये हैं? वहीं, दूसरी ओर जेडीयू के फायर ब्रांड प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि, ‘तेजप्रताप अगर घर में घुस कर मारेंगे तो हमने भी कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। संजय सिंह ने कहा कि अगर लालू पुत्र के शरीर में खून है तो हमारे शरीर में भी पानी नहीं भरा है।
क्या कहा था तेजप्रताप ने ?
बता दें कि, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने औरंगाबाद में कहा था कि गरीबों को छलने वाले सुशील कुमार मोदी को घर में घुसकर मारेंगे। जिसके बाद जेडीयू ने पलटवार किया है।
तेज प्रताप के विवादित बयान के बाद सुशील ने दिया ये जवाब
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hLNnYP
Comments
Post a Comment