sss

; //]]>

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की पिटाई, पुलिसिया लापरवाही आई सामने - Khabar NonStop

man molested

बुलंदशहर। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले ही सूबे मे महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर होने की बात करते हैं और महिलाओ की सुरक्षा औऱ छेड़छाड़ करने वाले शोहदों के सफाये के लिए एन्टी रोमियो दल का गठन करा दिया हो, मगर बुलंदशहर के पुलिस अफसर इस के प्रति गंभीर नज़र नही आते। मामला खुर्जा नगर के बुर्ज उस्मान मोहल्ले का है जहाँ एक युवती की छेड़छाड़ के विरोध के चलते निर्ममता से खुले आम लाठी डंडों से पिटाई की जाती है।

ज्वेलरी शोरूम में चोरी की कोशिश हुई नाकामयाब

पुलिस ने नहीं की करवाई

दरअसल शोहदे 1 माह से इस युवती को परेशान कर रहे थे जिसकी शिकायत युवती ने खुर्जा नगर थाने मे भी की थी मगर खुर्जा नगर पुलिस ने अपनी जेब गर्म करके शोहदों पर कोई कार्यवाही नही की जिसके बाद कल जब फिर इस युवती के साथ छेड़छाड़ की गई और इसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवती को निर्ममता से पीटा गया और मरने की हालात मे छोड़ कर फरार हो गये।

17 बर्षीय इंटर की छात्रा के साथ गैंगरेप, गिरफ्तार

एंटी रोमियो स्कूलों तक ही सीमित

पूरे मामले मे एसपी देहात पीके तिवारी का कहना है के युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले 4 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मगर जब उनसे पूछा गया के एन्टी रोमियो अभियान के चलने के बाद मे भी शोहदों के हौसले क्यों इतने बुलंद है, तो उन्होंने कहा के एन्टी रोमियो अभियान कड़ाई से चल रहा है। मगर वो सिर्फ स्कूल के समय पर ही चलता है। अब सवाल यह है कि एसपी साहब क्या आप की पुलिस स्कूल समय मे ही एन्टी रोमियो अभियान चला कर खाना पूर्ति कर के काम चला लेती है। बाकी समय मे महिलाओ की सुरक्षा कौन करेगा? बाकी समय मे शोहदों के हौसले इतने बुलंद हो जायेगे के वो युवतियो को खुले आम पीट-पीट कर अधमरा कर देगी और आप की पुलिस तमाशा देखती रहेगी।

12 वीं क्लास की छात्रा के साथ किया रेप, फोर्स में भर्ती की कर रही थी तैयारी

पुलिसिया लापरवाही से लोग परेशान

पूरे मामले मे पुलिस की लापरवाही साफ नजर आती है यदि पहले ही पीड़ित युवती की छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करी होती तो आज शोहदों की इतनी हिम्मत नही होती के एक युवती की निर्ममता से पिटाई करके उसको मौत के मुँह मे पहुचाने की कोशिश करते।

ये बाप भी राम रहीम से कम नहीं, रंगरलिया मनाते हुए पकडा गया



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zvpHCX

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop